फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sector Magistrate posted at the halts including Kedarnath

केदारनाथ समेत पड़ावों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

Sat, 18 Sep 2021 06:50 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 18 Sep 2021 06:50 PM IST
विज्ञापन
Sector Magistrate posted at the halts including Kedarnath
केदारनाथ में पहुंचे यात्री से पूछताछ व रिपोर्ट जांच करते हुए कर्मचारी। - फोटो : RUDRAPRYAG
केदारनाथ यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन ने धाम समेत पड़ावों पर सेक्टर मजिस्ट्रेट के तौर पर जिलास्तरीय अधिकारियों की तैनाती की है। सभी संबंधित अधिकारी देर शाम तक अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पहुंच गए हैं। जिलाधिकारी ने सेक्टर मजिस्ट्रेट को यात्री व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के साथ ही प्रतिदिन की रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

कोविड-19 के बीच शनिवार से शुरू केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन व पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। केदारनाथ धाम पहुंचने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैंपल लिए जा रहे हैं। इधर, जिलाधिकारी मनुज गोयल ने यात्रा के सफल संचालन के लिए केदारनाथ समेत पड़ाव पर सेक्टर मजिस्ट्रेट व सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी है। केदारनाथ के लिए ग्रामीण निर्माण विभाग के सहायक अभियंता आशीष बहुगुणा को सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। उनके साथ पीएमजीएसवाई के सचिन गौड़ को सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। पीएमजीएसवाई के एई मोहित उनियाल को केदारनाथ स्थित हेलीपैड, जीएमवीएन, स्वर्गारोहिणी, घोड़-पड़ाव में बतौर सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है जबकि सिंचाई विभाग के अंकित रावत को सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन

बड़ी लिनचोली (भैरव गदेरा-छोटी लिनचोली) के लिए सिंचाई विभाग के प्रवीण सिंह डुंगरियाल को सेक्टर मजिस्ट्रेट व उद्यान विभाग के राहुल को सहायक सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किया गया है। भीमबली (छोटी लिनचोली, रामबाड़ा पुल भीमबली पुल, नया मार्ग जंगलचट्टी) में सिंचाई विभाग के प्रवीण सिंह नेगी व कृषि विभाग के अरविंद कुमार और (छोटी बड़ी पार्किंग, चीरबासा हेलीपैड) में धीरज राठौर व सोनप्रयाग (सीतापुर पार्किंग मुनकटिया) में लोनिवि के अरुण मिश्रा को सेक्टर व सहायक सेक्टर तैनात किया गया है। ये सभी अधिकारी आगामी 2 अक्तूबर तक तैनात रहेंगे। डीएम ने बताया कि यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कोई दिक्कत न हो, इसके लिए सोनप्रयाग, गौरीकुंड से लेकर पैदल मार्ग व केदारनाथ में जरूरी इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed