{"_id":"5de411468ebc3e54aa6b2b6e","slug":"seats-rage-in-buses-passengers-enter-through-window-rudrapur-news-hld366236071","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों में सीटों को मारामारी, खिड़की से घुसे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों में सीटों को मारामारी, खिड़की से घुसे यात्री
विज्ञापन
रुद्रपुर बस अड्डे पर रविवार को लगी यात्रियों की भीड़।
- फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। रुद्रपुर बस स्टेशन में रविवार को बढ़ती बेरोजगारी का अक्स नजर आया। समूह ग की परीक्षा में शामिल होने पहुंचे युवाओं के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम पर्याप्त बसों का संचालन नहीं कर सका। इस कारण रुद्रपुर रोडवेज स्टेशन में दिनभर यात्रियों में बसों की सीटों के लिए मारामारी होती रही। कई यात्री खिड़की रास्ते बसों के भीतर घुसे।
रविवार को रुद्रपुर में समूह ग की परीक्षा में शामिल होने के लिए दूर-दूर से युुवा पहुंचे थे। इसके साथ ही राजकीय अवकाश होने के कारण यात्रियों की संख्या काफी अधिक रही लेकिन रुद्रपुर डिपो प्रबंधन यात्रियों के लिए अतिरिक्त बसों की व्यवस्था नहीं कर सका। बस से उतरते और चढ़ने के दौरान यात्रियों में धक्का-मुक्की होती रही।
कुछ यात्रियों में सीटों के लिए हाथापाई की नौबत तक आ गई। कई यात्री सीट के लिए खतरा उठाकर खिड़की के रास्ते बसों के भीतर घुसे। यूपी की बसों में भी पर्याप्त सीटें नहीं मिलीं। इस संबंध में प्रभारी एआरएम महेंद्र कुमार ने कहा कि समूह ग की परीक्षा और रविवार होने के कारण अचानक यात्रियों की संख्या बढ़ गई थी जबकि डिपो के बेड़े में वर्तमान में सिर्फ 67 बसें ही हैं। इसके बावजूद डिपो की क्षमता के हिसाब से बसें संचालित की गई थीं।