फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Sealed Medical Store sets fire

सील किए गए मेडिकल स्टोर में लगी आग, साजिश का अंदेशा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Sep 2019 12:42 AM IST
विज्ञापन
Sealed Medical Store sets fire
रुद्रपुर के प्रीत विहार में मेडिकल स्टोर की जांच के लिए शटर तुड़वाती पुलिस। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। सप्ताह भर पूर्व नशीली दवाओं और इंजेक्शन बेचने के मामले में पुलिस की ओर से सील किए गए मेडिकल स्टोर में बृहस्पतिवार सुबह रहस्यमय परिस्थितियों में आग लग गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने स्टोर से तीन पेटी नशीले इंजेक्शन बरामद कर लाइसेंस धारक महिला सहित दुकान का संचालन करने वाले उसके पति और देवर के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व एंटी ड्रग्स टास्क फोर्स ने रामपुर रोड स्थित सोनिया होटल के पास से नशे के 150 इंजेक्शनों के साथ आशुतोष विद्या मंदिर वाली गली खेड़ा रुद्रपुर निवासी सोनू गंगवार को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में सोनू ने बताया कि वह खेड़ा निवासी किशन गंगवार के प्रीत विहार स्थित हिमालय मेडिकल स्टोर में काम करता है। उसने बताया था कि किशन गंगवार और उसके भाई सूरज गंगवार के कहने पर ही नशे के इंजेक्शनों की सप्लाई करता था। सोनू ने हिमालय मेडिकल स्टोर में और भी नशे के इंजेक्शनों का स्टॉक रखे होने की बात कही थी, जिसकी जांच के लिए पुलिस ने मेडिकल स्टोर को सीज कर सोनू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह पुलिस को उक्त मेडिकल स्टोर में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पर ड्रग इंस्पेक्टर मीनाक्षी बिष्ट और सुुुधीर कुमार के साथ मौके पर पहुंचे कोतवाल केसी भट्ट ने मेडिकल स्टोर की तलाशी ली तो वहां से नशीले इंजेक्शनों से भरी तीन पेटियां बरामद हुईं। कोतवाल केसी भट्ट ने बताया कि मेडिकल स्टोर का लाइसेंस खेड़ा निवासी ज्योति गंगवार के नाम से है जबकि दुकान का संचालन उसका पति किशन गंगवार और देवर सूरज गंगवार करते हैं। इसके चलते तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर उनकी धरपकड़ के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस घटना को मान रही है साजिश, शटर तोड़कर खोला स्टोर
रुद्रपुर। हिमालय स्टोर में लगी आग का कारण शॉर्टसर्किट नहीं है और आग से दुकान में रखे फर्नीचर आदि सामान में किसी तरह का नुकसान भी नहीं हुआ। इससे पुलिस अंदेशा जता रही है कि स्टोर में रखी प्रतिबंधित दवाओं को नष्ट करने के लिए किसी ने जानबूझकर आग लगाई है। दुकान का शटर तुड़वाकर पुलिस को स्टोर के अंदर दाखिल होना पड़ा।
इनसेट
1400 इंजेक्शन, 354 पत्ते प्रतिबंधित गोलियां और 200 निडिल बरामद
रुद्रपुर। प्रतिबंधित दवा बेचने के मामले में सील किए गए हिमालय मेडिकल स्टोर में बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग और पुलिस ने निरीक्षण के दौरान 1400 इंजेक्शन, 354 प्रतिबंधित गोलियां और दो सौ निडिल बरामद कीं। इसके साथ ही प्रतिबंधित दवा के करीब 100 खाली रैपर भी स्टोर में पड़े थे। इससे माना जा रहा है कि मेडिकल स्टोर में रोजाना 100 से 200 नशीले इंजेक्शनों की बिक्री की जाती थी।

डेढ़ साल पहले किराए पर ली दुकान का तीन माह पहले बना किरायानामा
रुद्रपुर। पुलिस के अनुसार किशन गंगवार ने मेडिकल स्टोर चलाने के लिए प्रीत विहार निवासी नकुल से डेढ़ साल पहले दुकान किराए पर ली थी लेकिन दुकान का किरायानामा तीन माह पूर्व ही किसी रोहिताश गंगवार के नाम से तैयार किया गया है, जो पूरी तरह से संदिग्ध लग रहा है। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed