{"_id":"611d10eb8ebc3e79cd0c02f5","slug":"rural-agitation-in-triyuginarayan-maikhanda-and-shersi-rudrapryag-news-drn3877741170","type":"story","status":"publish","title_hn":"त्रियुगीनारायण, मैखंडा व शेरसी में ग्रामीण आंदोलनरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
त्रियुगीनारायण, मैखंडा व शेरसी में ग्रामीण आंदोलनरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अस्पताल खोलने की मांग को लेकर त्रियुगीनारायण के ग्रामीणों का आंदोलन 36वें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।
ग्राम प्रधान प्रियंका तिवारी व महिला मंगल दल अध्यक्ष अनीता राणा के नेतृत्व में आंदोलनकारियों ने धरनास्थल पर सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुए अनदेखी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आंदोलन को एक माह से अधिक समय हो गया है लेकिन अब तक सरकार ने कोई सुध नहीं ली है। इस मौके पर राजेश भट्ट, महेंद्र सेमवाल, विश्वेश्वरी देवी, बीना देवी, करिश्मा देवी समेत अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
दूसरी तरफ ऑलवेदर रोड परियोजना में रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच घटिया कार्य की जांच को लेकर शेरसी व मैखंडा के ग्रामीण आंदोलनरत रहे। इस मौके पर एनएच व कार्यदायी संस्था के खिलाफ नारेबाजी के साथ जुलूस-प्रदर्शन भी किया गया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि आंदोलन को दो माह होने को हैं लेकिन अब तक उनकी एक भी मांग पर कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने प्रभावितों को मुआवजा देने, क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों की मरम्मत, एनएच व कार्यदायी संस्था के दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस मौके पर पूर्व जिपं सदस्य राजाराम सेमवाल, सुमित अग्रवाल, प्रेमलाल अग्रवाल, गोविंद लाल, नंदलाल, विक्रम लाल, जसपाल, श्रीधारी लाल, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।