{"_id":"5df13d798ebc3e8800728f18","slug":"rupeelogo-tif-rudrapur-news-hld3651996186","type":"story","status":"publish","title_hn":"सितारगंज के आठ किसानों ने लिया डबल मुआवजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सितारगंज के आठ किसानों ने लिया डबल मुआवजा
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच 74 में अधिग्रहित जमीनों पर अतिरिक्त और डबल मुआवजा लेने के मामले जसपुर और काशीपुर के बाद अब सितारगंज, किच्छा तहसील क्षेत्र में भी सामने आए हैं। तीन गांवों के आठ किसानों ने अधिग्रहित जमीन की एवज में डबल मुआवजा हासिल कर लिया। मामला पकड़ में आने के बाद एसएलओ दफ्तर ने किसानों को 15 दिन में डबल मुआवजा वापस करने का नोटिस जारी किया है।
एनएच 74 (काशीपुर से नगीना अनुभाग) में काशीपुर के दभौरा मुस्तकम और जसपुर के भवानीपुर में अतिरिक्त और डबल भुगतान के 11 मामले पकड़ में आए थे। एसएलओ दफ्तर की कार्रवाई के बाद 40,28,082 रुपये किसानों से वापस हुए थे। अब एनएच 74 में सितारगंज, किच्छा में डबल भुगतान के मामले पकड़ में आए हैं। इन जमीनों पर वर्ष 2016 में मुआवजा लिया है। सितारगंज के नकहा गांव में मो. यूनुस ने 102670 रुपये, मो. हयात ने 122145 रुपये, सिसैया गांव के रहीम बक्श ने 322857 रुपये, फूलशाह ने 188728 रुपये, लाल देवी ने 575170 रुपये, विरेंद्र ने 270577 रुपये और किच्छा के बरा गांव निवासी गेंदनलाल ने 1301994 रुपये का अधिक भुगतान लिया है। बताया जा रहा है कि जमीनों के संबंध में दो बार आवेदन होने की वजह से तत्कालीन अधिकारियों ने दो बार किसानों को भुगतान दे दिया था। किसानों ने भी डबल मुआवजा लेकर चुप्पी साधी थी। अब मामला पकड़ में आने के बाद सभी आठ किसानों को एसएलओ दफ्तर ने नोटिस भेजकर अधिक भुगतान लौटाने को कहा है।
एसएलओ नरेश दुर्गापाल ने बताया कि सभी आठ किसानों को 15 दिनों में अधिक भुगतान लौटाने का नोटिस जारी किया है। तय समय में अधिक भुगतान नहीं लौटाने पर अंतिम नोटिस और आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सात काश्तकारों की काटी जा चुकी आरसी
रुद्रपुर। एसएलओ दफ्तर ने काशीपुर और जसपुर में अतिरिक्त मुआवजा और डबल मुआवजा लेने के 11 मामले पकड़े थे। इनमें से नोटिस के बाद छह काश्तकारों ने अतिरिक्त मुआवजे की कुछ रकम लौटा दी है। अंतिम नोटिस का वक्त बीतने के बाद अतिरिक्त मुआवजा नहीं लौटाने वाले सात काश्तकारों के खिलाफ आरसी जारी की गई है। इसके अलावा चार काश्तकारों को मुआवजा वापसी के लिए अंतिम नोटिस दिया गया है। एसएलओ नरेश दुर्गापाल ने बताया कि नोटिस की अवधि बीतने के बाद काश्तकारों के खिलाफ आरसी जारी की जाएगी।