{"_id":"6ad1fe498f94da9e7f0a4aef","slug":"rudraprayag-villagers-demanding-road-for-10-years-now-took-task-of-construction-into-their-own-hands-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग: जब किसी ने ना सुनी पीड़ा, तो ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का बीड़ा, यूकेडी ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग: जब किसी ने ना सुनी पीड़ा, तो ग्रामीणों ने खुद उठाया सड़क निर्माण का बीड़ा, यूकेडी ने दिया समर्थन
Fri, 16 Oct 2026 04:14 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Alka Tyagi
Updated Fri, 16 Oct 2026 04:14 PM IST
सार
ग्राम प्रधान एवं जखोली प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर व यशोधर सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित हुए हैं। कुदाल व फावड़ा लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी इस कार्य में जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने सड़क बनानी शुरू की
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
जखोली ब्लॉक की खरगेड़ ग्रामसभा के चौण्डा, पालीगाड़ और मुरचौण्डा के ग्रामीणों ने करीब दस साल से सड़क की मांग पूरी नहीं होने पर खुद ही सड़क काटने का काम शुरू कर दिया है। वहीं, यूकेडी ने भी ग्रामीणों की इस पहल को अपना समर्थन दिया है। करीब दो किलोमीटर सड़क की मांग को लेकर ग्रामीण लंबे समय से जनप्रतिनिधियों व नेताओं से गुहार लगा रहे थे।
विज्ञापन
सड़क नहीं बनने से नाराज ग्रामीणों ने अब श्रमदान से सड़क तैयार करने की पहल की है। ग्राम प्रधान एवं जखोली प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर व यशोधर सेमवाल के नेतृत्व में ग्रामीण एकत्रित हुए हैं। कुदाल व फावड़ा लेकर महिलाएं और बुजुर्ग भी इस कार्य में जुटे हुए हैं। वहीं उन्हें उत्तराखंड क्रांति दल का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन
उत्तराखंड: दो अग्निवीरों को मिलेगा आगे सेवा का मौका, सीएम धामी ने पीएसी में समायोजन को दी मंजूरी
विज्ञापन
यूकेडी के केंद्रीय महामंत्री अर्जुन कंडारी, जिला संरक्षक सूरत सिंह झिंकवाण, जिला महामंत्री अजीत सिंह, जिला प्रचार मंत्री प्रदीप बिष्ट, ब्लॉक संगठन मंत्री मानवेंद्र रावत सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने ग्रामीणों के साथ सड़क काटने में सहयोग किया।
अब तक ग्रामीणों द्वारा श्रमदान कर लगभग 50 मीटर सड़क काट दी गई है। यूकेडी नेता अर्जुन कंडारी ने कहा कि जिन गांवों तक अब तक सड़क नहीं पहुंची है, वहां के ग्रामीण पहल करें, यूकेडी उनके साथ खड़ी रहेगी। उन्होंने कहा कि गांवों तक सड़क नहीं पहुंचना पहाड़ के विकास से जुड़ा गंभीर मुद्दा है। नेता जनता को लुभाने दिखा कर बस छल कर रही है।