{"_id":"6a3d32b7572d3a04130ecda5","slug":"rudraprayag-target-to-administer-polio-drops-to-23014-children-rudraprayag-news-c-52-1-vkn1009-119314-2026-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाने का लक्ष्य
Thu, 25 Jun 2026 07:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 25 Jun 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। आगामी 28 जून को होने वाले राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इसके तहत जनपद में शून्य से पांच वर्ष तक के 23014 बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. राम प्रकाश ने संबंधित विभागों को पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के लिए आपसी समन्वय को मजबूत करने व समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को सक्रिय भागीदारी निभाने को कहा गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि अभियान के तहत चार सेक्टर बनाए गए हैं जिसमें अगस्त्यमुनि सेक्टर में 50 बूथ, जखोली सेक्टर में 101, ऊखीमठ सेक्टर में 65, रुद्रप्रयाग सेक्टर में 82 बूथ सहित कुल 298 पोलियो बूथों के माध्यम से 62273 घरों के कुल 23014 बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाई जानी है। संवाद