{"_id":"678941fe6b68a4f900093f11","slug":"rudraprayag-revenue-villages-included-in-the-municipality-hope-for-better-facilities-rudraprayag-news-c-5-1-drn1019-596124-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुद्रप्रयाग : नगर पालिका में शामिल राजस्व गांवों को है बेहतर सुविधाओं की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुद्रप्रयाग : नगर पालिका में शामिल राजस्व गांवों को है बेहतर सुविधाओं की उम्मीद
Thu, 16 Jan 2025 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Thu, 16 Jan 2025 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। बीते वर्ष परिसीमन के तहत नगर पालिका रुद्रप्रयाग का विस्तार किया गया। पालिका में ग्राम पंचायत बर्सू के औण, डांगसेरा व जयमंडी राजस्व ग्राम के साथ ग्राम पंचायत कमेडा का ध्यूली राजस्व गांव शामिल किए गए हैं। अब, यहां के लोग अपने सभासद और पालिकाध्यक्ष चुनाव के लिए पहली बार मतदान करेंगे।
इन गांवों के लोगों में नगर पालिका में शामिल होने के बाद विकास की बेहतरी की उम्मीद है। लोगों का कहना है कि अब, स्थानीय स्तर पर पैदल मार्ग, प्रकाश व्यवस्था, सफाई, कूड़ा निस्तारण, बिजली सप्लाई बेहतर होगी। साथ ही केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उन्हें मिलेगा। ग्रामीणों का कहना है कि वह जंगली जानवरों से निजात पाने के लिए भी मतदान करेंगे।
कोट
परिसीमन के बाद गांव को नगर पालिका में शामिल किया गया है, लेकिन गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क को ग्राम पंचायत में ही रखा गया है। यह सही नहीं है। इस सड़क को भी नगर पालिका में शामिल किया जाए, तभी इसका समुचित लाभ मिलेगा। गांव के मुख्य पैदल मार्ग को भी दुरुस्त करने की जरूरत है। अन्य सुविधाएं भी बेहतर हो, यही उम्मीद है। - सरिता बिष्ट, निवासी जयमंडी
विज्ञापन
हमारा गांव सड़क से दूर है, जिस कारण पैदल ही घरों तक पहुंचना होता है। साथ ही पैदल मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था नही है। नगर पालिका में शामिल होने के उम्मीद जगी है कि सभासद और पालिकाध्यक्ष हमारे गांव को सड़क से जोड़ने के साथ ही अन्य सुविधाएं दिलाने का काम करेंगे। हमारी पहली प्राथमिकता गांव तक दोपहिया मार्ग निर्माण की है। - रोमा कप्रवाण, निवासी औंण
ग्रामीण अंचल और जंगल से सटे होने के कारण पैदल रास्तों पर प्रकाश व्यवस्था अनिवार्य है। साथ ही जंगली जानवरों से निजात दिलाने के लिए ठोस कार्ययोजना की जरूरत है। सभासद और पालिकाध्यक्ष जो भी चुने जाएं बस क्षेत्र की बेहतरी के लिए काम करें। - दीपेश नौटियाल, निवासी डांगसेरा