फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   rudraprayag in new look.

नए रंग-रूप में दिखेगा रुद्रप्रयाग

Fri, 01 Jul 2016 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग Updated Fri, 01 Jul 2016 09:36 PM IST
विज्ञापन

सब कुछ ठीक रहा तो अलकनंदा और मंदाकिनी नदी संगम पर बसी रुद्रनगरी नए ही रंग में नजर आएगी। केंद्र सरकार के पर्यटन मंत्रालय ने प्रसाद डिविजन डेवलपमेंट ऑफ केदारनाथ योजना के तहत पार्किंग सहित अन्य निर्माण कार्यों और साज-सज्जा के लिए करीब साढ़े आठ करोड़ मंजूर किए हैं। बरसात के बाद यूपी निर्माण निगम की ओर से काम शुरू किए जाएंगे।

विज्ञापन


नगर पालिका के प्रयास से केंद्रीय पर्यटन मंत्रालय ने रुद्रप्रयाग के लिए 8 करोड़, 33 लाख, 50 हजार रुपये स्वीकृत किए हैं। इससे नगर में पार्किंग निर्माण के साथ ही अन्य जरूरी सुविधाएं जुटाई जाएगी। मौसम और अन्य जानकारियों के लिए सोलर साइन बोर्ड भी लगेंगे। नगर को स्वच्छ रखने के लिए जगह-जगह पर टॉयलेट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा व्यूं प्वाइंट बनाएं जाएंगे, जिससे यात्री व पर्यटक नगर के सौंदर्य को निहार सकेंगे।
विज्ञापन


पुनाड़ गदेरे के ऊपर से बनेगी पार्किंग
रुद्रप्रयाग में छह वर्ष से हो पार्किंग की मांग आखिरकार फलीभूत हो गई है। करीब चार करोड़ की लागत से नया बस अड्डा के समीप पुनाड़ गदेरे के ऊपर पार्किंग बनेंगी। दो से तीन मंजिला इस पार्किंग में दोपहिया, छोटे और बड़े वाहन खड़े हो सकेंगे। पालिका के अनुसार एक समय पर एक चेंबर में कम से कम 80 से 100 वाहन खड़े किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईको म्यूजियम का होगा निर्माण
नगर में ईको म्यूजियम बनेगा। इसके माध्यम से स्कूली बच्चों के साथ ही अन्य लोगों को भी पर्यावरण के बारे में जानकारी दी जाएगी। इस म्यूजियम में पर्यावरण से जुड़े प्राचीन व आधुनिक वस्तुओं को रखा जाएगा।

फूॅड शॉप में मिलेंगे पहाड़ी व्यंजन
नगर में फूड शॉप का निर्माण होगा। इसमें पहाड़ी व्यंजनों के साथ ही चायनीज फूड भी मिलेगा। साथ ही स्थानीय काश्तकारों के उत्पाद, मसलन मंडुवा, झंगोरा, दालें, चौलाई, आलू, प्याज, माल्टा, संतरा की खरीद की जाएगी।


केंद्र सरकार से स्वीकृत धनराशि के तहत नगर में यूपी निर्माण निगम की ओर से निर्माण कार्य होंगे। इन कार्यों के निर्माण से नगर को जहां नई पहचान मिलेगी। वहीं पर्यटन के साथ रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे।
- राकेश नौटियाल, अध्यक्ष नगर पालिका रुद्रप्रयाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed