फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag district will get 6000 doses of Corona vaccine today

रुद्रप्रयाग जिले को आज मिलेगी कोरोना टीके की 6000 डोज

Sun, 30 May 2021 10:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 30 May 2021 10:25 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag district will get 6000 doses of Corona vaccine today
जिले में युवाओं का टीकाकरण मंगलवार से पुन: शुरू हो जाएगा। आज दोपहर तक स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 6000 डोज मिल जाएंगी। वैक्सीन के अभाव में तीन दिन से टीकाकरण बंद पड़ा है। हालांकि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।
विज्ञापन

जिले में 18 से 44 वर्ष तक के लगभग सवा लाख लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक सिर्फ 16 हजार को ही पहली डोज लग पाई है। सोमवार दोपहर को स्वास्थ्य विभाग को वैक्सीन की 6000 डोज प्राप्त हो जाएंगी, जिसके बाद मंगलवार से जीआईसी रुद्रप्रयाग, ऊखीमठ, गुप्तकाशी, जीजीआईसी अगस्त्यमुनि सहित दस केंद्रों पर मंगलवार से टीकाकरण फिर से शुरू हो जाएगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. विंधेश कुमार शुक्ला ने बताया कि बीते 27 मई को वैक्सीन खत्म हो गई थी, जिस कारण युवाओं का टीकाकरण नहीं हो रहा था। लेकिन कल से पुन: वैक्सीनेशन शुरू हो जाएगा। बताया कि 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को टीका लगाने का काम निरंतर चल रहा है। इस उम्र वर्ग में 89 फीसदी लोगों को पहली डोज लग चुकी है। जबकि 22 हजार को दूसरी डोज लगी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed