फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: Deepotsav will be celebrated in Badri-Kedar today

Rudraprayag: बदरी-केदार में दीपोत्सव आज, गेंदे के फूलों से सजाया गया धाम; गुलाब से उकेरी गईं आकर्षक आकृतियां

Mon, 20 Oct 2025 01:12 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग
अमर उजाला नेटवर्क, रुद्रप्रयाग Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 20 Oct 2025 01:12 AM IST
सार

धाम पहुंचे मुंबई, गुजरात, सिलीगुड़ी से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर भव्य और आकर्षक लग रहा है। यह उत्साह करने वाला पल है।

विज्ञापन
Rudraprayag: Deepotsav will be celebrated in Badri-Kedar today
दीपावली पर्व के लिए फूलों से सजाया गया बदरीनाथ मंदिर। संवाद

विस्तार

बदरी-केदार में दीपावली सोमवार को मनाई जाएगी। दीपोत्सव के लिए बदरी-केदार को फूलों से सजाया गया है। बदरीनाथ मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया गया है साथ ही गुलाब व अन्य फूलों से आकर्षक आकृतियां उकेरी गई हैं। बदरीनाथ धाम में बीकेटीसी तीर्थ पुरोहितों व हक हकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव मनाएगी। डिमरी केंद्रीय पंचायत, मेहता, भंडारी, कमदी हकहकूकधारियों के साथ दीप प्रज्जवलित किए जाएंगे।

विज्ञापन


धाम पहुंचे मुंबई, गुजरात, सिलीगुड़ी से आए श्रद्धालुओं का कहना है कि फूलों से सजा बदरीनाथ मंदिर भव्य और आकर्षक लग रहा है। यह उत्साह करने वाला पल है। बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि दीपावली के लिए मंदिर परिसर के साथ ही मार्गों को भी दीपों से सजाया गया है।
विज्ञापन



दीपावली त्योहार को लेकर बदरीनाथ धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। बदरीनाथ मंदिर को 12 क्विंटल गेंदे के फूलों से भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ धाम में दीपावली के दिन माता लक्ष्मी, कुबेर जी और बदरीविशाल के खजाने की विशेष पूजा की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दिन मंदिर परिसर में स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालु भी दीपक जलाते हैं। इसको लेकर मंदिर में तैयारियां की जा रही हैं। मंदिर को गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। मंदिर को सजाने के लिए मुंबई के किसी श्रद्धालु ने फूलों की व्यवस्था की है। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि मंदिर को भव्य रूप से सजाया जा रहा है। बदरीनाथ में दीपावली को धार्मिक रीति रिवाज के साथ उत्साह पूर्वक मनाया जाता है।

बदरीनाथ धाम के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि धाम में दीपावली 20 अक्तूबर को मनाई जाएगी। त्योहार के दिन स्थानीय लोगों के साथ ही दर्शन करने के लिए आने वाले श्रद्धालु भी मंदिर परिसर में दीप जलाते हैं।

केदारनाथ : गर्भगृह से उतारा गया सोने का छत्र और कलश
केदारनाथ मंदिर में कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत रविवार को भकुंट भैरव की आज्ञा लेने के बाद मंदिर के गर्भगृह से स्वयंभू लिंग के ठीक ऊपर स्थापित सोने का छत्र और कलश उतार दिया गया है। इससे पूर्व केदारसभा की ओर से केदार बाबा की विशेष पूजाएं संपन्न कराई गई। आज सोमवार से भगवान की बिना शृंगार के आरती होगी और सूक्ष्म होगी।


पंचपंडा रुद्रपुर के हक-हकूकधारियों ने यह प्रक्रिया संपन्न की। इस मौके पर केदारसभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी, महामंत्री अंकित सेमवाल, अनीत शुक्ला, ब्लॉक प्रमुख पंकज शुक्ला, नवीन शुक्ला, दीपक, हिमांशु, विनोद आदि मौजूद रहे। वहीं केदारनाथ मंदिर कपाट बंद होने से पूर्व गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। केदार सभा के अध्यक्ष राजकुमार तिवारी ने बताया कि मंदिर को तीन क्विंटल गेंदे के फूलों से सजाया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed