फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudraprayag: 30 polling parties deployed

रुद्रप्रयाग : 30 पोलिंग पार्टियां तैनात

Tue, 21 Jan 2025 08:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Tue, 21 Jan 2025 08:08 PM IST
विज्ञापन
Rudraprayag: 30 polling parties deployed
रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनावों को पारदर्शिता एवं सफलतापूर्वक कराने के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों का तृतीय रेंडमाइलेशन किया गया। इस दौरान 30 पोलिंग पार्टी व 7 रिजर्व पोलिंग पार्टियों के कुल 148 कार्मिकों का रेंडमाइजेशन किया गया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचस्थानी सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में एनआईसी कक्ष में रेंडमाइजेशन हुआ। प्रेक्षक मुक्ता मिश्रा एवं युक्ता मिश्रा भी मौजूद रही। चुनाव के लिए रिजर्व सहित 33 मतगणना पार्टियां तैयार हैं। हर एक पार्टी में 4 कार्मिक हैं जिसमें कुल 132 कार्मिकों को रिजर्व रखा है। निकाय चुनावों की मतगणना के लिए कुल 26 टेबल लगाई जाएंगी। नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग में 7, नगर पंचायत अगस्त्यमुनि में 7 एवं नगर पंचायत तिलवाड़ा, ऊखीमठ एवं गुप्तकाशी में 4-4 टेबल लगाई जाएंगी। इस मौके पर सीडीओ डाॅ. जीएस खाती, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेंद्र बिष्ट, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दीप्ति चमोली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


निकाय चुनावों को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

रुद्रप्रयाग। नगर निकाय चुनावों को शांतिपूर्ण ढंग से संपादित कराने व मतदाताओं में भयमुक्त वातावरण तथा सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पुलिस ने जिला मुख्यालय में फ्लैग मार्च निकाला। मंगलवार को पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर व रविकांत सेमवाल के नेतृत्व में रुद्रप्रयाग कोतवाली क्षेत्र में गुलाबराय से फ्लैग मार्च शुरू किया जो केदारनाथ तिराहे तक जा पहुंचा। दौरान आम जनमानस से निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग मनोज नेगी, यातायात निरीक्षक श्याम लाल, प्रतिसार निरीक्षक दमयन्ती गरोडिय़ा सहित जिले का पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मतदान स्थलों में व्यवस्थाओं का लिया जायजा

रुद्रप्रयाग। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से नगर पंचायत ऊखीमठ व नगर पंचायत गुप्तकाशी के लिए तैनात प्रेक्षक युक्ता मिश्रा ने रिटर्निंग, सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ बैठक की। उन्होंने मतदान के लिए की जा रही तैयारियों व व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाओं को मतदान से पूर्व संपन्न कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मतदान केंद्र भैंसारी, गुप्तकाशी, विश्वनाथ आदि का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। कहा कि मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में किसी भी प्रत्याशी की निर्वाचन सामग्री, जैसे पोस्टर, बैनर, पंपलेट आदि का प्रचार न हो, इस संबंध में कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान रिटर्निंग अधिकारी नगर पंचायत ऊखीमठ अनिल कुमार शुक्ला, नगर पंचायत गुप्तकाशी खुशवंत सिंह चौहान सहित सहायक रिटर्निंग अधिकारी, जोनल एवं सेक्टर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed