फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rudranath the splash of cultural events in Festival

रुद्रनाथ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Thu, 14 Jan 2016 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला
ब्यूरो/अमर उजाला Updated Thu, 14 Jan 2016 08:29 PM IST
विज्ञापन
गुलाबराय मैदान में आयोजित रुद्रनाथ महोत्सव के तीसरा दिन प्रशांत डोभाल की गजलों और गूंज म्यूजिकल बैंड के नाम रहा।
विज्ञापन



तीसरे दिन के कार्यक्रमों का उद्घाटन कांग्रेस के जिलाध्यक्ष प्रदीप थपलियाल और भेषज संघ के अध्यक्ष अंकुर रौथाण ने संयुक्त रूप से किया।

कहा कि रुद्रनाथ महोत्सव को आने वाले समय में और भव्य बनाया जाएगा। इस अवसर पर गजल गायक प्रशांत डोभाल ने कई गजलों की प्रस्तुतियों से खूब तालियां बटोरी।

वहीं गूंज म्यूजिकल बैंड ने हिंदी गीतों से पांडाल में खूब समां बांधा। इससे पहले महोत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोकगायक प्रीतम भरतवाण के नाम रही। लोकगीत और नृत्य की बेहतरीन जुगलबंदी ने पांडाल में खूब समां बांधा।



झूलों को लेकर दिखा बच्चों में उत्साह
रुद्रनाथ महोत्सव के आगे बढ़ने के साथ ही मेलार्थियों की भीड़ भी गुलाबराय मैदान में जुट रही है।

तीसरे दिन झूला, चर्खी और अन्य खेल-तमाशों को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। इस दौरान सरकारी विभागों सहित स्वयंसेवी संस्थाओं के स्टालों में भी अपेक्षाकृत अधिक खरीददार नजर आए।
विज्ञापन


आज मिलेगा रुद्रकंठ और रुद्रनट
रुद्रनाथ महोत्सव में पहली बार हो रही रुद्रकंठ और रुद्रनट प्रतियोगिता में प्रतिभागी शुक्रवार को कार्यक्रम पेश करेंगे। चार-चार प्रतिभागियों की जोड़ी गीत, नृत्य, कामेड़ी और नाटक स्पर्धा में प्रतिभाग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गायन में विजयी प्रतिभागी को रुद्रकंठ सम्मान तथा अन्य प्रतियोगिता के विजेता को रुद्रनट सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतियोगी पांडवाज के दिशा-निर्देशन में अभ्यास में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed