फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Roster of pension and public convenience camps released in Rudraprayag

Rudraprayag News: रुद्रप्रयाग में पेंशन व जन सुविधा शिविरों का रोस्टर जारी

Sat, 29 Nov 2025 06:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 29 Nov 2025 06:01 PM IST
विज्ञापन
Roster of pension and public convenience camps released in Rudraprayag
रुद्रप्रयाग। जनपद में समाज कल्याण विभाग तथा अन्य विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं को ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए दिसंबर माह में विकासखंड स्तर पर पेंशन व जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ सरलता से उपलब्ध कराना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी टीआर मलेठा ने बताया कि विभागीय योजनाओं की जानकारी और लाभ अंतिम पंक्ति तक पहुंच सके इसके लिए शिविरों का रोस्टर तैयार किया गया है। पहला शिविर 5 दिसंबर को जखोली स्थित राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज घंगासू बांगर में, 12 दिसंबर को ऊखीमठ के जीआईसी रांसी, 16 दिसंबर को अगस्त्यमुनि के जीआईसी नाग जगई में शिविर लगाए जाएंगे। इसी क्रम में 23 को जीआईसी जालमल्ला और 30 को जीआईसी तैला में भी जन सुविधा शिविर आयोजित किए जाएंगे। सभी शिविर पूर्वाह्न 11 बजे से शुरू होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed