फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   roshni national award

रोशनी राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित

Tue, 08 Dec 2015 08:06 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Tue, 08 Dec 2015 08:06 PM IST
विज्ञापन

 यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली वे उत्तराखंड से इकलौती आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं।

विज्ञापन


आंगनबाड़ी कार्यकत्री श्रीमती नौटियाल को 1 दिसंबर को दिल्ली में महिला एवं बाल विकास केंद्रीय मंत्री मेनिका गांधी ने पुरस्कार से सम्मानित किया। वे 12 वर्ष से ग्राम पंचायत सारी में आंगनबाड़ी में कार्यकत्री के पद पर तैनात हैं। उन्होंने पल्स पोलियो, क्षय रोग नियंत्रण के अलावा स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग के जनजागरूकता कार्यक्रमों में भी सराहनीय परिणाम दिए हैं।

आंगनबाड़ी कार्यकत्री ने अपनी ग्राम पंचायत में स्वास्थ्य व सफाई के लिए लोगों को जागरूक किया है। वर्ष 1990 में विवाह होने के बाद भी श्रीमती नौटियाल सामाजिक कार्यों में प्रतिभाग करती आ रही हैं। उनके पति वंशीधर नौटियाल का कहना है राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित पत्नी ने उनका मान बढ़ाया है। उनके दो बेटे और एक बेटी हैं, जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन



महिला एवं बाल विभाग में तैनात प्रभारी परियोजना अधिकारी देवेश्वरी कुंवर ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री द्वारा ग्राम पंचायत में जनजागरूकता से जुड़े अभियानों में प्रतिभाग कर अच्छे परिणाम दिए हैं। वे राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रदेश की अकेली आंगनबाड़ी कार्यकत्री हैं। उन्हें मिला यह सम्मान, अन्य के लिए प्रेरणा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed