{"_id":"62f27c15eec9b04b0d1a9283","slug":"roads-and-streets-lined-with-tricolor-flags-rudrapryag-news-drn4195855104","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा केदार के भक्त भी होंगे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा केदार के भक्त भी होंगे हर घर तिरंगा अभियान में शामिल
विज्ञापन
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गढ़वालभर के शैक्षणिक संस्थानों, सरकारी व गैर सरकारी कार्यालयों के अधिकारी-कर्मचारियों और विभिन्न संगठनों ने ‘हर घर तिरंगा रैली’ निकाली गई। साथ ही लोगों को 13 से 15 अगस्त तक चलने वाले अभियान के प्रति जागरूक किया गया।
रुद्रप्रयाग में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि 13 से 15 अगस्त के बीच अभियान में केदारनाथ धाम के दर्शनों को जा रहे शिव भक्तों को भी शामिल किया जाएगा। पीजी कॉलेज अगस्त्यमुनि में नोडल अधिकारी डा. दलीप सिंह बिष्ट, डा. जितेंद्र सिंह, डा. निधि छाबड़ा, डा. अरविंद सजवान आदि थे। इधर, डिग्री कॉलेज रुद्रप्रयाग में भी प्राचार्य डा. आशुतोष त्रिपाठी और वरिष्ठ प्राध्यापक डा. डीएस चौहान के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं रैली निकाली।
उत्तरकाशी। मंजीरा देवी ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन हिटाणु के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने रैली निकाली। संस्थान के चेयरमैन डा. भगवान नौटियाल के मार्गदर्शन में उप प्रधानाचार्य डा. वेड्रयु भास्कर, अमित कुमार, नवीन कोठारी, डा. डॉ नितिन भद्री, नवीन नौटियाल, भरत दास महाराज ने रैली निकाली।
विज्ञापन
श्रीनगर। बुधवार को उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सहकारिता मंत्री डा. धन सिंह रावत जीजीआईसी से तिरंगा यात्रा को रवाना करेंगे। यात्रा के सफल आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया जिसमें एसडीएम अजयवीर सिंह को अध्यक्ष, बीडीओ अश्वनी रावत सचिव और उप शिक्षाधिकारी पीएल भारती व प्रधानाचार्य सुमनलता पंवार को सदस्य बनाया गया है। कर्णप्रयाग। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तराधिकारी संगठन व यूथ फाउंडेशन के युवाओं ने तिरंगा सम्मान यात्रा निकाली। यात्रा को पालिकाध्यक्ष दमयंती रतूड़ी और वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र पुजारी ने रवाना किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिवारजन गोविंद तोपाल, महेश खंडूड़ी, मनीष डिमरी, शिशुपाल सिंह, मोहन नेगी व इंदु को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम संतोष पांडे, तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, संगठन के सलाहकार भुवन नौटियाल, दिनेश थपलियाल, ईश्वरी मेखुरी, सुभाष गैरोला, सभासद कैलाश जोशी, महेंद्र गैरोला, अनुज डिमरी और यशवंत रावत आदि मौजूद थे।
सहकारी बैंक कर्मियों व भाजपाइयों ने निकाली रैली
सहकारिता विभाग एवं जिला सहकारी बैंक ने तिरंगा रैली निकाली जिसमें जिला सहकारी बैंक की 18 शाखाओं के कर्मचारी शामिल हुए। इस मौके पर सहायक निबंधक नरेंद्र रावत व सचिव महाप्रबंधक मनोहर भंडारी आदि मौजूद रहे। उधर, टिहरी में जिला सहकारी बैंक के कर्मियों ने महाप्रबंधक सौ सिंह के नेतृत्व में रैली निकाली। इस मौके पर डीजीएम नारायणी सिंह, संजय रावत, संजीव कुमार, बीएस पुंडीर आदि मौजूद थे। भाजपा नई टिहरी मंडल की ओर से विधायक किशोर उपाध्याय, जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी और मंडल अध्यक्ष विजय कठैत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने यात्रा निकाली। पीजी कॉलेज नई टिहरी में एनएसएस इकाई ने जागरूकता रैली निकाली। राजकीय महाविद्यालय और इंटर कॉलेज खाड़ी के छात्रों ने भी रैली निकाली।