फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Roadmap to restore lost dignity of Pantnagar University: Dr. Joshi

पंतनगर विवि की खोई गरिमा लौटाने को बनाएं रोडमैप: डॉ. जोशी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 18 Nov 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
Roadmap to restore lost dignity of Pantnagar University: Dr. Joshi
पंतनगर में स्मारिका का विमोचन करते अतिथि व पूर्व विद्यार्थी। - फोटो : RUDRAPUR
पंतनगर। अंतरराष्ट्रीय खाद्य नीति अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ सलाहकार एवं निदेशक दक्षिण एशिया डॉ. पीके जोशी ने कहा कि विवि की खोई गरिमा को लौटाने के लिए पहले एशिया एवं फिर विश्व में प्रथम बनाने के लिए रोडमैप तैयार करें। इसमें पूर्व विद्यार्थियों का सहयोग भी लिया जाए।
विज्ञापन

गांधी हॉल में विवि के स्थापना दिवस एवं एल्यूमिनाई अल्मामेटर मीट के समापन अवसर पर शनिवार को डॉ. जोशी ने शोध में बदलाव लाकर बहुविषयी शोध एवं कृषि शोध को डेयरी, पॉल्ट्री आदि अन्य क्षेत्रों से जोड़ने की बात कही। विवि में नये दौर के अनुसार आभासी कक्षाएं, प्रतिरूप (शेडो) संकाय सदस्य, बाह्य शोध परियोजनाओं को लाने, निजी क्षेत्र की कंपनियों से सहयोग के सुझाव भी दिए।
विज्ञापन

विवि के कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने कहा कि कृषि में वैश्विक स्तर के साथ राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय स्तर पर हुए बदलावों के मद्देनजर विवि में शिक्षण व शोध में आमूलचूल परिवर्तन करने की जरूरत है। भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के संयुक्त निदेशक (प्रसार) डॉ. जेपी शर्मा ने मस्तिष्क प्रबंधन पर नया पाठ्यक्रम शुरू करने की जरूरत पर बल दिया और दक्षता में वृद्धि के लिए खुश रहने के तरीके भी बताए।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरसार विवि कुलपति डॉ. अजीत कर्नाटक ने पंतनगर की स्मृतियों को याद करते हुए शोध के क्षेत्र में बदलाव करने और अभिनवी खोज करने की बात कही। इससे पूर्व 4ए सचिव डॉ. दीपा विनय ने कार्यक्रम की महत्ता बताई। अतिथियों ने 4ए स्मारिका एवं गृह विज्ञान महाविद्यालय के वैज्ञानिकों द्वारा लिखित पुस्तक ‘एपण’ का विमोचन भी किया।
रन फॉर यूनिवर्सिटी में दौड़े पुरातन छात्र
पंतनगर। विवि के स्टीवेंसन स्टेडियम में रन फॉर यूनिवर्सिटी का आयोजन किया गया। शारीरिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस दौड़ में विवि के पुरातन छात्रों सहित विवि के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भी भागीदारी की। कुलपति डॉ. तेज प्रताप भी दौड़ में शामिल हुए। स्टीवेंसन स्टेडियम से शुरू हुई दौड़ गांधी मैदान में समाप्त हुई।
समय को लेकर बना रहा संशय
पंतनगर। रन फॉर यूनिवर्सिटी के समय को लेकर काफी लोगों में असमंजस बना रहा। जहां एक ओर 4ए आयोजकों ने एल्युमिनाई को सुबह छह बजे दौड़ शुरू होना सूचित किया था, वहीं डीएसडब्ल्यू और शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी सूचना में इसको 7:40 बजे बताया गया था।
आयोजकों ने दौड़ को 7:15 बजे शुरू करा दिया। दौड़ जब गांधी मैदान में समाप्त हो चुकी, तब लोग स्टेडियम में पहुंचे। इसका कारण शारीरिक शिक्षा विभाग और एल्युमिनाई मीट आयोजकों का तालमेल का अभाव रहा। आयोजकों ने एक हजार लोगों के लिए नाश्ते का इंतजाम किया था लेकिन मात्र 300 लोग ही पहुंचे।
डॉ. पीके जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड
पंतनगर। विवि के स्थापना दिवस पर 4ए की ओर से विभिन्न अवार्ड एवं छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। पूर्व विद्यार्थी डॉ. पीके जोशी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, डॉ. बंगाली बाबू एवं डॉ. राजेंद्र बारवाले को आउट स्टैंडिंग एल्यूमिनस ऑफ यूनिवर्सिटी अवार्ड दिया गया।
कृषि महाविद्यालय से डॉ. अनिल बंसल एवं डॉ. वीपीएस अरोरा को आउट स्टैंडिंग एल्यूमिनस अवार्ड, प्रौद्योगिकी महाविद्यालय से डॉ. एनके गोयल, विज्ञान एवं मानविकी महाविद्यालय से प्रो. आनंद स्वरूप, डॉ. सुधांशु व्रती, गृह विज्ञान महाविद्यालय से डॉ. रीता सिंह रघुवंशी, पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय से डॉ. वीडी शर्मा, डॉ. एनएस जादौन, मत्स्य विज्ञान महाविद्यालय से डॉ. हरेंद्र प्रसाद को आउट स्टैंडिंग एल्यूमिनस अवार्ड दिया गया।
यंग अचीवर एल्यूमिनस अवार्ड डॉ. अंकिता झा, वर्तमान विद्यार्थियों में डॉ. आरसी छिब्बर बेस्ट स्नातक विद्यार्थी अवार्ड कृषि महाविद्यालय के छात्र हिमांशु धेक को दिया गया। 4ए आशा किरण छात्रवृत्ति प्रथम शुभांकन पांडे, द्वितीय कार्तिकेय सुंदरियाल, एवं तृतीय सुरभि रावत को प्रदान की गई। विवि के गोल्डन एवं सिल्वर जुबली वर्षों के पूर्व विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। ब्यूरो
हेम चंद्र ने दी मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति
पंतनगर। विवि के स्थापना दिवस एवं एल्यूमनाई मीट-2019 के अवसर पर शनिवार देर शाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। कवि सम्मेलन से शुरू हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम देर रात तक चले। नृत्य, गायन, खेल आदि किसी भी क्षेत्र में आज के अधिकारी पीछे नहीं हैं। विवि के पूर्व छात्र एवं रेशम विभाग, ऊधम सिंह नगर में सहायक निदेशक हेम चंद्र ने नृत्य प्रस्तुति देकर पूर्व छात्रों को झूमने पर मजबूर कर दिया।
सांस्कृतिक संध्या के समय विवि के अधिकारियों, कर्मचारियों, छात्रों व एल्यूमनाई की भीड़ से खचाखच भरे गांधी हाल में हेम चंद्र के मंच पर कदम रखते ही हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। मोटिवेशनल आइकान ऑफ इंडिया एवं मि. उत्तराखंड रह चुके हेम ने ‘बदतमीज दिल माने न’ और ‘तेरा चेहरा जब नजर आए’ गानों पर मनमोहक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया।

कुलपति डॉ. तेज प्रताप ने विवि के पूर्व छात्र रहे हेम चंद्र को बहुमुखी प्रतिभा का धनी बताते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किया। बाडी बिल्डिंग में मि. पंतनगर, मि. हल्द्वानी, मि. नैनीताल, मि. कुमाऊं, मि. उत्तराखंड के खिताब जीतने के साथ ही टीवी शो कर चुके हेम की सफलता की कहानी वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त यूट्यूब चैनल जोश टॉक्स में खूब वायरल हो रही है। उन्होंने अपने जूनियर छात्रों को सफलता का संदेश दिया।ई मीट में प्रस्तुति देते हेम चंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed