फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   road block in rudraprayag.

पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डर, रास्ते बंद

Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग ( ऊखीमठ/अगस्त्यमुनि)
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग ( ऊखीमठ/अगस्त्यमुनि) Updated Fri, 01 Jul 2016 09:43 PM IST
विज्ञापन
road block in rudraprayag.
ऊखीमठ-गोपेश्वर राष्ट्रीय राजमार्ग रौडू में पहाड़ी से भारी मलबा आने से हुआ बंद। - फोटो : Amar Ujala
लगातार हो रही बारिश से ऊखीमठ-गोपेश्वर राजमार्ग पर रौडू और ताला में पुस्ता ढहने और पहाड़ी से गिरे भारी बोल्डरों से अवरुद्ध हो गया है। मशीनों की मदद से मार्ग को खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इधर, रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग भीरी में शाम चार बजे पहाड़ी से हुए भूस्खलन से बंद हो गया।
विज्ञापन


रुक-रुककर होती रही तेज बारिश
जनपद के ऊखीमठ क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर शाम से रुक-रुककर हो रही तेज बारिश से तुंगनाथ घाटी में विद्युत लाइनों को व्यापक नुकसान हुआ है। यहां बरसाती नाले उफान पर हैं। शुक्रवार दोपहर को मस्तूरा घाटी के नीचे गोलियाबगड़ में भारी भूस्खलन से ऊर्जा निगम की 11केवी लाइन का एक पोल ढहने से तारें टूट गई। इससे  हुड्डू, उषाड़ा, दैड़ा, कांडा, बरंगाली, ग्वाड़, डिलणा आदि गांवों में विद्युत सप्लाई ठप हो गई है।
विज्ञापन


इधर, रुद्रप्रयाग में हल्की बारिश हुई। जबकि रुद्रप्रयाग से गौचर और रुद्रप्रयाग से केदारनाथ के मध्य कई स्थानों पर मूसलाधार बारिश हुई। अगस्त्यमुनि के भीरी से एक किमी आगे परकंडी गांव की सड़क के समीप बना एक व्यवसायिक भवन पहाड़ी से हुए भूस्खलन से ध्वस्त हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जखोली ब्लाक में सुबह से दोपहर तक रुक-रुककर कर हल्की बारिश हुई। रुद्रप्रयाग में पूर्वाह्न 10 बजे अलकनंदा का जलस्तर 622.350 मीटर था, जो शाम 5 बजे बढ़कर 622.600 मीटर तक पहुंच गया। मंदाकिनी का जलस्तर 621.100 से बढ़कर 621.140 मीटर पहुंच गया। केदारनाथ सहित पैदल पड़ावों पर दिनभर में रुक-रुककर बारिश होती रही। यहां घना कोहरा छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed