फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rishikesh-Badrinath Highway remained closed for eight hours in Sivanandi

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे शिवानंदी में आठ घंटे रहा बंद

Sun, 11 Jul 2021 07:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 07:33 PM IST
विज्ञापन
Rishikesh-Badrinath Highway remained closed for eight hours in Sivanandi
तड़के हुई मूसलाधार बारिश से ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग शिवानंदी में आठ घंटे बंद रहा। पहाड़ी से आए भारी मलबे से एनएच के क्रशर प्लांट को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही एक जेसीबी दब गई जबकि अन्य तीन मशीनों को काफी नुकसान हुआ है। एनएच, कार्यदायी संस्था ने मलबे की सफाई कर दोपहर 2 बजे हाईवे यातायात के लिए खोल दिया। यहां हालात अब भी नाजुक हैं।
विज्ञापन

रविवार तड़के 5.30 बजे मूसलाधार बारिश के बीच शिवानंदी में पहाड़ी से पानी के साथ बड़ी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। एनएच के क्रशर प्लांट में खड़ी एक जेसीबी भी मलबे में दब गई जबकि समीप खड़ी तीन मशीनों को भी क्षति पहुंची है। सूचना पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मलबे से क्रशर प्लांट को काफी नुकसान हुआ है। एनएच व कार्यदायी संस्था के मजदूरों ने मशीनों की मदद से आठ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर बाद 2 बजे हाईवे यातायात के लिए खोल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed