फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Revetment collapsed, tractors dropped in the courtyard

पुश्ता ढहा, ट्रैक्टर आंगन में गिरा

Thu, 18 Aug 2016 10:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग
ब्यूरो/अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Thu, 18 Aug 2016 10:32 PM IST
विज्ञापन

चोपड़ा-गढ़ीधार मार्ग से लगे कुरझण-इंद्रानगर में पुश्ता ढहने से एक ट्रैक्टर आवासीय मकान की छत तोड़कर आंगन में गिरा। घटना से मकान क्षतिग्रस्त हो गया है। परिवार ने सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र शरण ली है।

विज्ञापन


बुधवार को प्रात: 9.30 बजे सड़क का पुश्ता ध्वस्त होने से ट्रैक्टर नीमा देवी पत्नी देवी प्रसाद पुरोहित के घर की छत तोड़कर आंगन में जा गिरा। हादसे के दौरान आंगन में काम कर रही नीमा देवी बाल-बाल बच गईं। मकान की छत, दीवारें और कीचन से लेकर आंगन में मोटी-मोटी दरारें पड़ गई हैं।
विज्ञापन


नीमा देवी का कहना है कि वह बर्तन धो रही थीं। इस दौरान हादसे हुआ। नीमा देवी ने बताया कि दोनों बच्चे स्कूल गए थे। मकान की छत का एक हिस्सा टूट गया है। सभी कमरों की दीवारों के जोड़ छिटक गए हैं। नीमा देवी बताया कि ट्रैक्टर चालक को मकान के पीछे ट्रैक्टर खड़ा न करने को कहा गया था, लेकिन वह अनसुनी करता रहा। इसके चलते हादसे हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को राजस्व उप निरीक्षण ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पीड़ित के भाई महेंद्र मैठाणी ने प्रशासन से क्षतिपूर्ति की मांग की है। इधर, बच्छणस्यूं के दूरस्थ बणगांव में आवासीय मकान के पीछे का पुश्ता ढह गया है। स्थानीय दिनेश नेगी ने बताया कि बीते बुधवार को हुई बारिश से पुश्ता ढह गया था, जिस कारण मकान के पीछे का हिस्सा अंदर की ओर धंस गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed