{"_id":"576ac33a4f1c1bc525b47e92","slug":"revetment-collapsed-in-sonprayag","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनप्रयाग में हेलीपैड का पुस्ता ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनप्रयाग में हेलीपैड का पुस्ता ढहा
ब्यूरो/अमर उजाला, रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
सोनप्रयाग में बारिश से नारायणधाम हेलीपैड का पुश्ता ढहा।
- फोटो : Amar Ujala
सोनप्रयाग में बुधवार तड़के कुछ माह पूर्व निर्मित हेलीपैड का पुस्ता भरभरा के ढह गया। मलबा मार्ग पर गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। यहां से गुजरने वाले लोगों ने स्वयं सड़क पर पत्थर हटाए, तब यातायात सुचारू हो सका।
विज्ञापन
मंगलवार रात्रि से क्षेत्र में रुक-रुककर बारिश हो रही है। इससे नारायणधाम हेलीपैड का निचली तरफ का पुस्ता अचानक ढह गया। पुस्ते का मलबा सोनप्रयाग-त्रियुगीनाराण मार्ग पर गिरने से जहां वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। वहीं, निकटवर्ती मकानों को भी खतरा पैदा हो गया है।
विज्ञापन
इस दौरान त्रियुगीनारायण जाने वाले श्रद्धालुओं ने स्वयं ही सड़क पर गिरे पत्थरों को हटाकर अपने वाहन आगे बढ़ाए। दिवाकर गैरोला ने बताया कि घटना के बारे में तहसील व जिला प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। इधर, हेली कंपनी प्रबंधन ने हेलीपैड का जायजा लिया।
विज्ञापन