फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Retrofitting older building technology will strengthen

रेट्रोफिटिंग तकनीक से मजबूत होंगे पुराने भवन

Fri, 17 Jun 2016 09:21 PM IST
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 17 Jun 2016 09:21 PM IST
विज्ञापन
  जोन पांच में चिह्नित होने के कारण जनपद में पुराने सरकारी भवनों को  रेट्रोफिटिंग तकनीक से मजबूत किया जाएगा। उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट की टीम इन दिनों जिले में अस्पताल, स्कूल और अन्य सरकारी भवनों का सर्वेक्षण कर रही है। तीनों ब्लाकों में अब तक 54 से अधिक सरकारी भवनों का सर्वेक्षण हो गया है। इसमें कई अति संवेदनशील हैं।
विज्ञापन


प्रदेश सरकार विश्व बैंक की मदद से यूडीआरपी के साथ प्रदेश स्तर पर पुराने सरकारी भवनों का सर्वेक्षण कर उन्हें रिट्रोफिटिंग से सुदृढ़ करेगी। इससे  6 से 8 रिक्टर स्केल तक भी भूकंप आने से इन भवनों पर कोई असर नहीं पड़ूेगा। इसके अलावा रुद्रप्रयाग जनपद में अन्य प्राकृतिक आपदाओं से भी कई सरकारी भवनों को पूर्व में क्षति पहुंची है, जिससे वे संवेदनशील बने हुए हैं। बीते एक सप्ताह से उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट की छह सदस्यीय टीम के दो-दो इंजीनियर प्रथम चरण में जखोली, रुद्रप्रयाग और ऊखीमठ में सरकारी अस्पताल और स्कूल भवनों का सर्वे कर उनका ब्लू प्रिंट तैयार कर रहे हैं।
विज्ञापन


60 फीसदी भवन खतरनाक
यूडीआरपी के सर्वे में अब तक देखने में आया है कि कई स्कूल भवनों के निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई है। बुनियाद बनाने में जहां खानापूर्ति की गई है, वहीं धंसाव जमीन पर भी दोमंजिला भवन तैयार किए गए हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। टीम की मानें तो जिले में 60 फीसदी सरकारी भवन अति संवेदनशील हैं। ऐसे में इनकी रिट्रोफिटिंग सबसे जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रारंभिक चरण में सरकारी भवनों के तहत स्कूल व अस्पताल को भूकंपरोधी बनाने के लिए सर्वे किया जा रहा है, जिसके बाद इन भवनों की रिट्रोफिटिंग की जानी है। - मयंक कोटियाल, एई उत्तराखंड डिजास्टर रिकवरी प्रोजेक्ट


यूडीआरपी में आपदा की दृष्टि से सबसे संवेदनशील छह जिलों में रुद्रप्रयाग को भी शामिल किया गया है। यहां सभी पुराने सरकारी भवनों को भूकंप की दृष्टि से अधिक सुरक्षित एवं संरक्षित बनाया जाना है।- आशीष सेमवाल, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed