{"_id":"615dabe68ebc3e9fbc7aad4c","slug":"repair-could-not-be-done-even-after-14-months-after-the-hydroelectric-project-was-damaged-rudrapryag-news-drn3925846184","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल विद्युत परियोजना क्षतिग्रस्त होने के 14 माह बाद भी नहीं हो पाई मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल विद्युत परियोजना क्षतिग्रस्त होने के 14 माह बाद भी नहीं हो पाई मरम्मत
विज्ञापन
मधु गंगा नदी बनी 100 किलोवाट की गौंडार लघु जल विद्युत परियोजना सफेद हाथी साबित हो रही है। अतिवृष्टि के दौरान क्षतिग्रस्त होने के 14 माह बाद भी परियोजना की मरम्मत नहीं हो पाई है। इससे गांव के 76 परिवार लालटेन की रोशन में जीवन गुजार रहे हैं। उन्होंने एक माह में परियोजना को दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
ऊखीमठ विकासखंड के अंतर्गत जिले के आखिर गांव गौंडार को राज्य निर्माण के 21 वर्ष बाद भी मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। गांव में बिजली आपूर्ति के लिए मधु गंगा पर करोड़ों की लागत से बनी 100 किलोवाट की लघु जल विद्युत परियोजना जून 2013 की आपदा में क्षतिग्रस्त हो गई थी। परियोजना का 2016 में पुनर्निर्माण किया गया था। बीते वर्ष 19 जुलाई को अतिवृष्टि से परियोजना क्षतिग्रस्त हो गई थी। ग्राम प्रधान वीर सिंह पंवार, मदन सिंह पंवार, कुंवर सिंह पंवार आदि ने गांव को उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन के ग्रीड से जोड़ने की मांग की है।
उधर, उरेडा के परियोजना अधिकारी संदीप सैनी ने बताया कि गौंडार लघु जल विद्युत परियोजना की नहर व टैंक की मरम्मत कर दी गई है। पावर हाउस व नई मशीनों सहित स्रोत से पावर हाउस तक सुरक्षा कार्य होने हैं। इसके लिए निविदा आमंत्रित की जा रही हैं।