फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Removed city kirtan, grand reception from place to place

नगर कीर्तन निकाला, जगह-जगह भव्य स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Removed city kirtan, grand reception from place to place
गदरपुर गुरुद्वारा में गुरु इतिहास पर चर्चा करता ढाढी जत्था। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर/गदरपुर। श्री गुरु गोविंद सिंह के प्रकाशोत्सव पर शनिवार को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से गोल मार्केट में भव्य नगर कीर्तन निकाला। इस दौरान ने पंच प्यारों का लोगों ने जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया। नगर कीर्तन मुख्य मार्ग, महाराजा रणजीत सिंह पार्क, अग्रसेन चौक से सिविल लाइन, परशुराम चौक, नैनीताल रोड, दशमेशनगर गुरुद्वारे पर आकर संपन्न हुआ।
विज्ञापन

यहां रागी जत्थों ने शब्द कीर्तन में कई झांकियां प्रदर्शित कीं। बाबा दीप सिंह गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। नगर कीर्तन में पांच प्यारे पारंपरिक वेशभूषा में चल रहे थे। श्री गुरुग्रंथ साहिब को सुसज्जित वाहन में विराजमान किया गया था। वहीं गुरुद्वारा दशमेशनगर में रात आठ से 12 बजे तक कवि दरबार सजाया गया। वहां भूपेंद्र सिंह लांबा, अमरजीत सिंह, सुरमुख सिंह, सरनजीत सिंह, गुरजीत सिंह, प्रीतम सिंह, रणजीत सिंह, करमजीत सिंह, शमशेर सिंह, बलविंदर सिंह, सोमपाल सिंह, सुरेंद्र सिंह ग्रोवर, लवली लांबा, गुरदीप सिंह बेदी, विजेंद्र सिंह आदि थे।
विज्ञापन

इधर, गदरपुर में गुरुद्वारा श्री सिंह सभा में रागी-ढाढ़ी एवं कविसरी जत्थों ने गुरु की महिमा का बखान कर संगत को निहाल किया। शनिवार को प्रकाशोत्सव पर रखे गए श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद अमृतसर से आए कथावाचक भाई सतवंत सिंह ने गुरु श्री गोविंद सिंह जी के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

फगवाडा पंजाब से आए ढाढ़ी जत्थे के भाई जसवंत सिंह जोश और हेड ग्रंथी राजेंद्र सिंह ने कथा के माध्यम से पंजाबी भाषा को बचाने के लिए बच्चों को पंजाबी भाषा सिखाने और बोलने के लिए प्रेरित किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की ओर से नगर कीर्तन में सहभागिता प्रदान करने वाले पंच प्यारों, स्कूली बच्चों एवं सेवादारों के अलावा सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसओ जसविंदर सिंह सहित सहयोगी पुलिसकर्मियों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया गया।

वहां गुरुद्वारा सिंह सभा के प्रधान सरदार नरेंद्र सिंह ग्रोवर, हरि सिंह चुघ, दर्शन सिंह, रणजीत सिंह, हरविन्दर सिंह ग्रोवर, हरभजन सिंह सैनी, पृथपाल सिंह भोला, बलिहार सिंह, जगदीश सिंह संधू आदि थे।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।

रुद्रपुर में निकले नगर कीर्तन में शामिल पंच प्यारे।- फोटो : RUDRAPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed