फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Relief material given to the affected families

प्रभावित परिवारों को दी गई राहत सामग्री

Tue, 01 Mar 2022 07:10 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 07:10 PM IST
विज्ञापन
Relief material given to the affected families
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के ग्राम पंचायत सारी के राजस्व ग्राम झालीमठ में भूस्खलन प्रभावित परिवारों को प्रशासन ने राहत सामग्री वितरित की। साथ ही सुरक्षा के लिए तिरपाल व पालीथिन भी मुहैया कराया गया। बीते सोमवार को गांव में भारी भूस्खलन से 11 परिवार प्रभावित हो गए थे, जिन्हें प्राथमिक स्कूल, पंचायत भवन में शिफ्ट किया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को उप जिलाधिकारी सदर अपर्णा ढौड़ियाल के नेतृत्व में झालीमठ पहुंची टीम ने स्थिति का जायजा लिया। उप जिलाधिकारी ने प्रभावितों से बातचीत करते हुए हरसंभव मदद का भरोसा दिया। इस मौके पर प्रभावित हरेंद्र लाल, प्रेम लाल, धीरज लाल, अनिल आर्य, सुरेश चंद्र, रमेश चंद्र, बृजेश चंद्र, उमेश चंद्र, राजेश कुमार, संतोष कुमार, नंद लाल के परिवार को मानकानुसार राहत सामग्री प्रदान की गई। उप जिलाधिकारी ने बताया कि दो परिवारों को तिरपाल और 11 परिवारों को पॉलिथीन भी मुहैया कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed