फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Regular Report on School Monitoring

अब सरकारी स्कूलों के बच्चों की पढ़ाई की रोज मांगी जाएगी रिपोर्ट

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Regular Report on School Monitoring
आरसी आर्य, सीईओ, यूएस नगर। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। जिले में राजकीय विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई को पटरी पर लाने के लिए डीएम के सख्त निर्देश के बाद शिक्षा विभाग संजीदा हो गया है। सीईओ ने ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई को लेकर विषयों का नया रोस्टर जारी कर दिया है। अब सभी बीईओ व उपशिक्षा अधिकारी प्रतिदिन बच्चों को पढ़ाए गए विषयों से संबंधित रिपोर्ट सीईओ को देंगे।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में 72 प्रतिशत और इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत परीक्षाफल रहा। प्रदेश की टॉप 10 सूूची में 410 बच्चों में जिले के 91 मेधावी बच्चे शामिल रहे लेकिन शिक्षा विभाग इससे संतुष्ट नहीं है। परीक्षाफल बढ़ाने के लिए आगामी बोर्ड परीक्षाओं की अभी तैयारी शुरू कर दी है। कुछ दिन पहले डीएम ने शिक्षा विभाग की समीक्षा में अधिकारियों को ऑनलाइन पढ़ाई के संबंध में कड़े निर्देश दिए थे। सीईओ रमेश चंद्र आर्य ने बताया कि अब तक कक्षा एक से 12वीं तक के बच्चों की ऑनलाइन व ऑफलाइन पढ़ाई की साप्ताहिक रिपोर्ट सीईओ कार्यालय में उपलब्ध कराई जा रही थी लेकिन अब यह रिपोर्ट प्रतिदिन उपलब्ध कराई जाएगी। सभी बीईओ सोमवार से लेकर शनिवार तक पढ़ाए गए सभी विषयों की अपने-अपने विकासखंड से सूचना एकत्र कर रिपोर्ट देंगे। आगामी बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के बच्चों की पढ़ाई पर विशेष फोकस रहेगा ताकि बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी ठीक हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed