फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Reena Kandari of Dhana village selected in DRDO

पीड़ा गांव की रीना कंडारी का डीआरडीओ में हुआ चयन

Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Reena Kandari of Dhana village selected in DRDO
अगस्त्यमुनि ब्लॉक के धनपुर पट्टी के पीड़ा-खैरपाणी गांव निवासी रीना कंडारी का भारतीय रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) बंगलूरू में राजपत्रित अधिकारी के पद पर चयन हुआ है। रीना की इस उपलब्धि पर क्षेत्र में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

रीना के पिता हीरा सिंह कंडारी वाहन चालक व माता गृहणी है। प्राथमिक तक गांव में पढ़ाई के बाद छात्रा ने जीजीआईसी रुद्रप्रयाग व माई गोविंद गिरी विद्या मंदिर से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई पूरी की। इंटर के बाद पंत कृषि एवं प्रोद्योगिकी विवि पंतनगर से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई करते हुए उसका चयन पौड़ी जनपद में सूचना एवं विज्ञान अधिकारी के पद पर हुआ। यहां दो वर्ष सेवा देने के बाद अब रीना का चयन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन बंगलूरू में हुआ है। उसके पिता का कहना है कि उनकी पुत्री ने उनक मान बढ़ाते हुए उन्हें नई पहचान दी है। रीना के भाई अमित ने बताया कि रीना बचपन से ही पढ़ने-लिखने में होशियार थी। उसे बचपन से वैज्ञानिक बनने का सपना था। विधायक भरत सिंह चौधरी, जिपं सदस्य शीला रावत व ग्राम प्रधान अर्जुन सिंह नेगी समेत क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों व अन्य लोगों ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed