फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   RCC walls will be built based on the design of IIT Roorkee

Rudraprayag News: आईआईटी रुड़की के डिजाइन के आधार पर बनेंगी आरसीसी दीवारें

Thu, 13 Mar 2025 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Thu, 13 Mar 2025 07:13 PM IST
विज्ञापन
RCC walls will be built based on the design of IIT Roorkee
फॉलोअप
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग। रैंतोली-जवाड़ी बाईपास पर रैंतोली में अलकनंदा नदी पर निर्मित पुल को मजबूती देने के लिए दोनों छोर के दाई और बाई तरफ 20-20 मीटर लंबी और 11-11 मीटर ऊंची आरसीसी दीवार बनाई जा रही है। साथ ही सड़क चौड़ीकरण के लिए 115 मीटर लंबी रिटेनिंग वॉल भी तैयार की गई है। राजमार्ग के ईई की देखरेख में कार्य जोरों पर चल रहा है। आईआईटी रुड़की की ओर से तैयार किए गए डिजाइन के आधार पर आरसीसी दीवारों का निर्माण हो रहा है।

बाईपास पुल के एक तरफ की दीवार निर्माण के लिए राफ्ट तैयार हो गई है। बीते बुधवार शाम छह बजे राफ्ट बनाने का काम शुरू किया गया था जो बृहस्पतिवार तड़के चार बजे तक चला। अब इस राफ्ट के ऊपर से 20 मीटर लंबी की आरसीसी दीवार बनाई जाएगी जिससे पुल को मजबूती मिलेगी। इसके अलावा पुल के अन्य तीन हिस्सों पर भी 20-20 मीटर लंबी व 11-11 मीटर ऊंची आरसीसी दीवार बनाई जाएंगी। राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड, लोनिवि के अधिशासी अभियंता ओंकार पांडे ने बताया कि तय समय सीमा में कार्य पूरा कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed