{"_id":"5d66cfec8ebc3e939d468cda","slug":"rc-of-two-farmers-cut-for-not-returning-additional-compensation-rudrapur-news-hld354577275","type":"story","status":"publish","title_hn":"अतिरिक्त मुआवजा नहीं लौटाने पर दो काश्तकारों की आरसी काटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अतिरिक्त मुआवजा नहीं लौटाने पर दो काश्तकारों की आरसी काटी
विज्ञापन
डेमो
रुद्रपुर। एनएच-74 भूमि मुआवजा घोटाले में गलत तरीके से लिया गया अतिरिक्त मुआवजा नहीं लौटाने वालों पर भूमि अध्याप्ति अधिकारी (एसएलओ) दफ्तर ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। एसएलओ ने अंतिम नोटिस देने के बाद भी मुआवजा नहीं लौटाने पर दो काश्तकारों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की है। नोटिस के बाद एक काश्तकार ने एक लाख रुपये का मुआवजा लौटा दिया है। इधर, प्रशासन गलत तरीके से मुआवजा लेने के बाद भी उसे नहीं लौटाने वाले काश्तकारों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का मन बना रहा है। चार काश्तकारों ने मुआवजा राशि लौटाने के लिए एक पखवाड़े की मोहलत मांगी है।
दरअसल एनएच-74 में हुए भूमि अधिग्रहण में गलत तरीके से मुआवजा हासिल कर सरकारी रुपये की बंदरबांट हुई थी। मुआवजा घोटाले की जांच कर रही एसआईटी अब तक छह पीसीएस अफसरों सहित 27 लोगों को जेल भेज चुकी है। इसके अलावा कई ऐसे काश्तकार थे, जिन्होंने जमीनों का अतिरिक्त मुआवजा हासिल कर लिया था। एसएलओ दफ्तर से काशीपुर और जसपुर तहसील के आठ काश्तकारों को अतिरिक्त मुआवजा लौटाने का नोटिस दिया गया था। इनमें से छह काश्तकारों को अंतिम नोटिस दिया गया था। अंतिम नोटिस की मियाद खत्म होने के बाद भी अतिरिक्त मुआवजा नहीं लौटाने वाले दो काश्तकारों के खिलाफ आरसी जारी करने की कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि मुआवजा नहीं लौटाने वालों पर कानूनी कार्रवाई के साथ ही सूची एसआईटी को भी दी जा सकती है। प्रशासन कानूनी कार्रवाई पर विचार कर रहा है।
एसएलओ नरेश दुर्गापाल ने बताया कि बहेड़ी जसपुर निवासी दिनेश कुमार और भवानीपुर जसपुर निवासी दलेल सिंह ने अंतिम नोटिस के बाद भी अतिरिक्त मुआवजा राशि नहीं लौटाई थी। दोनों के खिलाफ आरसी जारी कर प्रशासन को भेजी गई है। सरवरखेड़ा काशीपुर निवासी अबरार हुसैन के खिलाफ आरसी पहले जारी हो चुकी है। बहेड़ी (जसपुर) के काश्तकार दिनेश ने एक लाख रुपये वापस किए हैं। बताया गया है कि जिन लोगों ने कुछ मुआवजा राशि लौटाई है और वे पूरी राशि नहीं लौटाते हैं तो बची राशि पर आरसी जारी की जाएगी।