फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rally against Devasthanam Board

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में निकाली रैली

Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 07:20 PM IST
विज्ञापन
Rally against Devasthanam Board
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का क्रमिक अनशन नौंवे दिन भी जारी रहा। इस दौरान चार अन्य लोग क्रमिक धरने में शामिल हुए। अनशनकारियों ने शासन, प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रैली भी निकाली।
विज्ञापन

केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला व महामंत्री कुबेरनाथ पोस्ती के नेतृत्व में आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों का कहना था कि देवस्थानम बोर्ड केे विरोध में धाम में आंदोलन को लगभग तीन महीने होने को हैं। प्रदेश सरकार बोर्ड को भंग करने के बजाय मौन साधे हुए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश में मंदिरों का सरकारीकरण कर रही है, जो उन्हें मंजूर नहीं हैं। सरकार देवस्थानम बोर्ड के नाम पर चारधाम यात्रा की व्यवस्था को बदलना व खजानों पर कब्जा करना चाहती है। इसका विरोध किया जाएगा। इसके बाद आंदोलनकारी तीर्थपुरोहितों ने अनशन स्थल से हेलीपैड तक रैली भी निकाली और मांगपूर्ति तक आंदोलनरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर रोशन, प्रियांशु, नर्वदा देवी, आशा देवी, शशि अवस्थी, पंकज कुर्मांचली, प्रवीण कुर्मांचली, देव किशोर शुक्ला, संतोष त्रिवेदी, सौरभ शुक्ला, अंकुर शुक्ला आदि तीर्थपुरोहित मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed