फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Rail will reach Srinagar Garhwal by the year 2024

वर्ष 2024 तक श्रीनगर गढ़वाल पहुंच जाएंगी रेल

Thu, 04 Feb 2021 08:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 08:02 PM IST
विज्ञापन
Rail will reach Srinagar Garhwal by the year 2024
रुद्रप्रयाग भ्रमण पर पहुंचे मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का केदारनाथ मंदिर की स्मृति चिन्? - फोटो : RUDRAPRYAG
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कहा कि वर्ष 2024 तक श्रीनगर गढ़वाल रेल से जुड़ जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि सड़क कनेक्टिविटी पर सरकार प्राथमिकता से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

यहां पत्रकारवार्ता में मुख्यमंत्री ने कहा कि गांवों को सड़क से जोड़ने के लिए प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना काफी महत्वपूर्ण है। पूर्व में निर्मित सड़कों पर पुलों का निर्माण नहीं होने से क्षेत्रीय जनता को आवाजाही में काफी दिक्कतें हो रही हैं। इन पुलों की स्वीकृति के लिए भारत सरकार से पत्राचार किया गया, जिस पर 127 पुलों के लिए 330 करोड़ की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। साथ ही पूर्व में निर्मित 121 कच्चे मार्गों का डामरीकरण के लिए 530 करोड़ रुपये की भी सैद्धांतिक स्वीकृति केंद्र से स्वीकृति मिल चुकी है। संवाद
विज्ञापन

अच्छा होगा हरीश रावत मार्गदर्शन करें: त्रिवेंद्र
रुद्रप्रयाग। सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि पूर्व सीएम हरीश रावत ने सन्यास की घोषणा की है। वैसे भी उनकी उम्र 73-74 वर्ष हो गई है। अच्छा है कि वे मार्गदर्शन करें। कहा कि कांग्रेस की हालत प्रदेश हो चाहे देश में बुरी तरह से पस्त हो रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए विस चुनाव 2022के लिए एकजुट होकर तैयारी में जुटने को कहा। इस दौरान महिला मोर्चा की टीम ने मुख्यमंत्री का मांगल गीतों व फूल-मालाओं से स्वागत कर अभिनंदन किया। मौके पर चारधाम विकास परिषद के उपाध्यक्ष आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं, साहित्य प्रकाशन प्रदेश प्रमुख अजेंद्र अजय, जिला पंचायत अध्यक्ष अमरदेई शाह, विधायक भरत सिंह चौधरी, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, पूर्व विधायक आशा नौटियाल, दिनेश बगवाड़ी, सीपी भट्ट समेत समस्त भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed