फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pushpa, Deepa, Asha got the Best Asha Award

Rudraprayag News: पुष्पा, दीपा, आशा को सर्वश्रेष्ठ आशा का पुरस्कार

Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Sat, 08 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
Pushpa, Deepa, Asha got the Best Asha Award

विज्ञापन




अगस्त्यमुनि/गुप्तकाशी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने आशा सम्मेलन का आयोजन किया। इस मौके पर आशा कार्यकर्ता पुष्पा देवी, दीपा देवी और आशा देवी को सर्वश्रेष्ठ आशा के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

साथ ही देवश्वरी देवी, नीलम राणा और गीता रावत को फेसिलिलेटर का पुरस्कार प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि केदारनाथ विस की विधायक आशा नौटियाल ने कहा कि आशा कार्यकर्ता विषम परिस्थितियों में निरंतर बेहतर कार्य करती आ रही हैं। आशा की सक्रियता और जागरूकता से ही दूरस्थ गांवों तक स्वास्थ्य सेवाएं मिल पा रही हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डाॅ. राम प्रकाश ने कहा कि आशा स्वास्थ्य विभाग की ब्रांड एंबेसडर हैं। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, मंडल अध्यक्ष आरती रावत, अमित प्रदाली, आशीष नौटियाल, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशुतोष, आशा संगठन की जिलाध्यक्ष कमला राणा, आशा सुगमकर्ता संगठन की जिलाध्यक्ष सुशीला सेमवाल आदि मौजूद थे। उधर, गुप्तकाशी में जीवन निर्माण एजुकेशन सोसाइटी ने डाॅ. जैक्सवीन पब्लिक स्कूल में उत्तराखंड मातृ शक्ति श्री सम्मान का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर समाज में विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली 300 महिलाओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि निवर्तमान जिला पंचायत सदस्य विनोद राणा ने कहा कि मातृशक्ति से ही मानव जीवन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed