फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Punad scheme will have a filter of 5.12 MLD capacity

पुनाड़ योजना पर लगेगा 5.12 एमएलडी क्षमता का फिल्टर

Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Punad scheme will have a filter of 5.12 MLD capacity
जिला मुख्यालय रुद्रप्रयाग की लगभग 20 हजार आबादी को शुद्ध पेयजल सप्लाई के लिए कवायद होने लगी है। जलसंस्थान की ओर से पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना से अगले 30 वर्ष के लिए शुद्ध जलापूर्ति के लिए 5.12 एमएलडी क्षमता वाले फिल्टर प्लांट का डिजायन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

पुनाड़ गदेरा पेयजल और फिल्टर प्लांट के तहत पांच किमी से लंबी पेयजल पाइप लाइन को बेहतर किया जाएगा। फिल्टर लगने से बीस हजार की आबादी को प्रतिदिन 51 लाख 23 हजार 250 लीटर शुद्ध पेयजल सप्लाई होगी। उत्तराखंड पेयजल निगम की ओर से इस फिल्टर का निर्माण किया जाएगा, जिस पर सात करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। चिह्नित स्थानों पर पांच लाख लीटर क्षमता वाले फिल्टर युक्त स्टोर टैंकों का निर्माण भी किया जाएगा। वहीं, जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संजय सिंह का कहना है कि तीस वर्षों तक सप्लाई को ध्यान में रखकर फिल्टर का डिजायन तैयार किया जा रहा है। सब ठीक रहा तो दो वर्षों में नगर में पर्याप्त व शुद्ध जलापूर्ति होने लगेगी।
विज्ञापन

पुनर्गठन के पहले फेज की स्वीकृति मिली
रुद्रप्रयाग। पुनाड़ गदेरा पेयजल योजना के पुनर्गठन के लिए उत्तराखंड जलनिगम को पहले फेज के 41 लाख रुपये की स्वीकृति मिल चुकी है। योजना पुनर्गठन और पंपिंग प्लांट की सिविल डीपीआर का कार्य पूरा होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed