फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Public Works Department officer Corona positive, office closed for five days

लोनिवि अधिकारी कोरोना पॉजिटिव, पांच दिन के लिए कार्यालय बंद

Sun, 26 Jul 2020 08:33 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
Public Works Department officer Corona positive, office closed for five days
लोनिवि प्रांतीय खंड डिवीजन रुद्रप्रयाग में कार्यरत अवर अभियंता (जेई) में रविवार कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई, जिसके बाद कार्यालय को पांच दिन के लिए बंद कर दिया है। संक्रमित जेई को चिकित्सकीय टीम द्वारा कोटेश्वर स्थित कोविड-19 अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया। जबकि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तुरंत ईई, एई लेखाकार समेत 45 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

लोनिवि अधिकारी (अवर अभियंता) 20 जुलाई को अपने घर हरिद्वार से यहां पहुंचे थे। 22 जुलाई को उन्हें हरिद्वार में अपने पिता की कोरोना संक्रमित होने की सूचना मिली, जिसके बाद वह स्वयं ही होम क्वारंटीन हो गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 23 जुलाई को जेई का सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए बेस अस्पताल श्रीनगर भेजा। रविवार को जेई की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टेक्निकल टीम ने लोनिवि परिसर में पहुंचकर अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता, अवर अभियंता, लेखाकार समेत 45 कर्मचारियों के सैंपल लेकर कोरोना जांच के लिए भेजे। वहीं, जेई को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि लोनिवि कार्यालय के जिन कर्मचारियों के सैंपल लिए गए हैं, उनमें प्रारंभिक चरण में कोरोना के लक्षण नहीं मिले हैं। सुरक्षा की दृष्टि से सभी कर्मचारियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है। इधर, लोनिवि के ईई इंद्रजीत बोस ने बताया कि पांच दिनों तक डिवीजन के अधिकारी/कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान सरकारी गतिविधियों से जुड़े कार्यों के साथ कार्यालय में जनसंपर्क भी नहीं होगा।
विज्ञापन

मकान मालिक समेत चार लोगों के सैंपल लिए
रुद्रप्रयाग। संक्रमित जेई के मकान मालिक समेत परिवार के चार लोगों के भी सैंपल लिए गए हैं। इधर, विभाग से जुड़े कई ठेकेदार भी संक्रमण को लेकर भयभीत हैं। क्योंकि बीते दो दिन पूर्व ये लोक डिवीजन कार्यालय में गए हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोनिवि के प्रांतीय खंड डिवीजन कार्यालय और परिसर को सेनेटाइज किया जाएगा। साथ ही संक्रमित जेई के संपर्क में आए गए लोगों के सैंपल प्राथमिकता से लिए गए हैं। उनकी ट्रेवल हिस्ट्री की जानकारी प्राप्त की जा रही है। ---- डा. बीपी शुक्ला, सीएमओ रुद्रप्रयाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed