फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Public representatives should be aware of prevention from corona: Thapliyal

कोरोना से बचाव को जागरूक करें जनप्रतिनिधि: थपलियाल

Mon, 19 Apr 2021 06:04 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 06:04 PM IST
विज्ञापन
Public representatives should be aware of prevention from corona: Thapliyal
कोविड-19 संक्रमण को रोकने के लिए ब्लॉक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करते हुए जरूरी एहतियात पर जोर दिया। उन्होंने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए क्षेत्र को कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने को कहा।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख थपलियाल ने कहा कि कोरोना संक्रमण दिनोंदिन बढ़ रहा है। इसलिए जरूरी है कि स्वास्थ्य विभाग व प्रशासन के साथ मिलकर पूर्ण सहयोग किया जाए। उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों से आह्वान किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में ग्रामीणों को संक्रमण के प्रति जागरूक करते हुए स्वयं की सुरक्षा के लिए प्रेरित करें। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को जखोली, मयाली, सुमाड़ी सहित विकासखंड के अन्य स्थानों का सैनिटाइजेशन करने को कहा। एसडीएम परमानंद राम ने भी स्वास्थ्य विभाग को तहसील मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में ज्यादा से ज्यादा सैंपलिंग के आदेश दिए। इस मौके पर प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. यास्मीन , ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भंडारी, ब्लॉक अध्यक्ष कपिल राणा, तहसीलदार शाबाद खान, नायब तहसीलदार मोहन सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान प्रवीण सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed