फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Public rallies in support of the Mohankhal-Tungnath road.

Rudraprayag News: मोहनखाल-तुंगनाथ मार्ग के लिए जनता हुई लामबंद

Fri, 21 Aug 2026 05:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 21 Aug 2026 05:21 PM IST
विज्ञापन
Public rallies in support of the Mohankhal-Tungnath road.
कहा-मांग पूरी होने पर ही समाप्त होगा धरना
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चोपता। मोहनखाल-किनझाणी-तुंगनाथ मार्ग निर्माण की मांग के लिए जनता अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। संयुक्त संघर्ष समिति के नेतृत्व में चल रहा क्रमिक धरना शुक्रवार को सातवें दिन भी जारी रहा। आंदोलनकारियों ने शासन और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा, धरातल पर काम शुरू होने तक धरना जारी रहेगा।

समिति के अध्यक्ष राकेश नेगी और सचिव वासुदेव नेगी ने कहा कि 13 किलोमीटर तक सड़क की कटिंग के बाद काम आज तक पूरा नहीं किया गया है। राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इस संबंध में मांग को पूरा करने का आश्वासन दिया था लेकिन इस दिशा में कार्य आगे नहीं बढ़ा। संघर्ष समिति ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण कार्य दोबारा शुरू नहीं किया गया, तो पूरी घाटी की जनता लामबंद होकर आंदोलन उग्र करेगी। धरना देने वालों में समिति के उपाध्यक्ष दीपक थपलियाल, सहसचिव अध्यक्ष धर्मेंद्र बिष्ट, कोषाध्यक्ष राजीव नेगी, विनोद बिष्ट, रमेश थपलियाल, जितेन्द्र शाह, सुनील नेगी, बृजपाल सिंह और हरीश नेगी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed