{"_id":"6a5e0f3db5c44e781f0403d5","slug":"public-dialogue-building-wall-collapses-due-to-landslide-rudraprayag-news-c-52-1-rpg1007-119779-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनसंवाद : भूस्खलन से भवन का पुश्ता ढहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनसंवाद : भूस्खलन से भवन का पुश्ता ढहा
Mon, 20 Jul 2026 05:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Mon, 20 Jul 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए
फोटो
रुद्रप्रयाग। जिला सभागार में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने आमजन की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम में कुल 21 शिकायतें दर्ज हुईं जिनमें से 12 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। इस दौरान गिंवाड़ी गांव के अनूप भट्ट ने भूस्खलन से आवासीय भवन का पुश्ता ढहने का मामला उठाया जिस पर जिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए।
राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बाड़व के अभिभावक-शिक्षक संघ अध्यक्ष फते सिंह नेगी ने विद्यालय तक पहुंच मार्ग और क्षतिग्रस्त सीढ़ियों के पुनर्निर्माण की मांग रखी। डालसिंगी-झिरोका-सेमचारी सड़क निर्माण संघर्ष समिति ने वन विभाग की आपत्तियों से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित होने की शिकायत की। क्यूंजा गांव की गंगा देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत दोबारा सर्वे कराने की मांग की। यूकेडी के अर्जुन कंडारी ने जखोली ब्लॉक के पलोट, उदियाणगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में पेयजल संकट का मुद्दा उठाया। वहीं डालसिंगी निवासी अजीत सिंह ने सड़क निर्माण के दौरान खेतों के कटान के बावजूद कार्य अधूरा छोड़ने की शिकायत दर्ज कराई। समस्याओं पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पोर्टल की समीक्षा करते हुए शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।
-- -- -
पेयजल, सड़क, बिजली और पेंशन के मुद्दे छाए
जखोली। सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत सोमवार को ब्लॉक जखोली के राजकीय इंटर कॉलेज कैलाश बंगार में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। उपजिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में क्षेत्रवासियों ने 70 शिकायतें और मांग पत्र सौंपे। इनमें पेयजल, सड़क, बिजली, राजस्व, मुआवजा, पेंशन, राशन कार्ड और कृषि से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रहीं। शिविर में पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, डेयरी, समाज कल्याण, सेवायोजन, कृषि, पूर्ति, स्वास्थ्य और बाल विकास विभाग सहित अन्य विभागों ने अपनी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही रेल, सड़क, रोपवे और उड़ान योजना समेत विभिन्न विकास परियोजनाओं से भी लोगों को अवगत कराया गया। संवाद