फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protests against explosions in tunnel construction

सुरंग निर्माण में हो रहे विस्फोटों के विरोध में ग्रामीणों ने दिया धरना

Tue, 17 Nov 2020 09:57 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Protests against explosions in tunnel construction
षिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के तहत खांकरा में निर्माणाधीन सुरंग में हो रहे विस्फोटों के उपयोग का व? - फोटो : RUDRAPRYAG
ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन के तहत निर्माणाधीन सुरंग निर्माण में कार्यदायी संस्था द्वारा उपयोग किए जा रहे विस्फोट के विरोध खांकरा के ग्रामीणों ने धरना दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर समस्या के समाधान की मांग की। साथ ही जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे पर स्थित खांकरा बाजार में जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र सिंह बिष्ट की मौजूदगी में बैठक करते हुए ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों का कहना था कि वे रेल लाइन परियोजना का विरोध नहीं कर रहे हैं, लेकिन रेलवे विकास निगम द्वारा बस्ती के नीचे सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें पिछले लंबे समय से कार्यदायी संस्था द्वारा विस्फोट का उपयोग किया जा रहा है। देर रात में हो रहे विस्फोटों से जहां गांव के कई आवासीय मकानों व गोशाला में भी दरारें पड़ चुकी हैं। वहीं, गांव के ऊपरी तरफ सिंचाई नहर पर दरार पड़ने से गड्ढा हो गया है। कहा कि इस संबंध में पूर्व में प्रशासन को अवगत कराने के बाद भी रेलवे विकास निगम व कार्यदायी संस्था के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सुरंग निर्माण में उपयोग हो रहे विस्फोट से भूधंसाव या भूस्खलन की स्थिति पैदा होने पर बस्ती क्षेत्र में भारी नुकसान की आशंका भी जताई है। ग्रामीणों ने रेलवे विकास निगम से निर्माणाधीन सुरंग के एडिट व मेन की सही जानकारी देने की मांग करते हुए तत्काल विस्फोट का उपयोग बंद करने को कहा। धरना देने वालों में पूर्व ग्राम प्रधान नरेश ममगाईं, दिवाकर दत्त, दिगंबर प्रसाद, बुद्घि बल्लभ ममगाईं, ललित प्रसाद, तुलसी देवी, उर्मिला देवी, अरविंद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed