फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest Against lockdown

दो दिन के प्रस्तावित लॉकडाउन का व्यापार मंडल ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Protest Against lockdown
रुद्रपुर मुख्य बाजार में प्रस्तावित लॉकडाउन का विरोध करते व्यापारी। - फोटो : RUDRAPUR
रुद्रपुर। शहर के व्यापारी प्रदेश में शनिवार और रविवार को प्रस्तावित लॉकडाउन के विरोध में आ गए हैं। उन्होंने प्रदर्शन करने के साथ ही मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर रुद्रपुर में लॉकडाउन नहीं करने का अनुरोध किया है। उन्होंने कहा कि साप्ताहिक बंदी और तीन दिन लॉकडाउन के चलते बाजार पूरी तरह से बंद रहे। अब दो दिन और लॉकडाउन के साथ ही साप्ताहिक बंदी से फिर से तीन दिन का लॉकडाउन होने से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा और महामंत्री हरीश अरोरा ने प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में शनिवार और रविवार को रुद्रपुर में लॉकडाउन नहीं करने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व भी रुद्रपुर शहर में सोमवार को साप्ताहिक बंदी और मंगलवार से बृहस्पतिवार तक लॉकडाउन रहने से व्यापारियों को काफी नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

बताया कि प्रस्तावित लॉकडाउन की सूचना से व्यापारी परेशान हैं। इससे पूर्व लॉकडाउन में व्यापारियों ने प्रशासन का सहयोग किया था। बताया कि लॉकडाउन में प्रशासन की ओर से सिर्फ बाजार को बंद करवाया गया जबकि सिडकुल की कंपनियां और शराब की दुकानें खुली थीं। इससे व्यापारियों में प्रशासन को लेकर काफी रोष है। व्यापारियों ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं करने का आग्रह करते हुए कहा कि व्यापारी शासन-प्रशासन का पूरा सहयोग कर रहा है और भविष्य में भी करता रहेगा। व्यापारियों ने बाटा चौक सहित विभिन्न जगहों पर प्रदर्शन कर प्रस्तावित लॉकडाउन का विरोध जताया। वहां व्यापारी पवन गाबा, जॉली कक्कड़, सनी अरोरा, उमेश पसरीचा, सोनू चावला, मुकेश श्रीधर, हरबंस गुंबर, विजय सूरी, प्रांजल कुमार, पप्पू गाबा, डायमंड सरीन, पप्पू बत्रा, आकाश भुसरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed