फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against Devasthanam Board in Kedarnath

केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में प्रदर्शन

Thu, 05 Aug 2021 06:21 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 06:21 PM IST
विज्ञापन
Protest against Devasthanam Board in Kedarnath
देवस्थानम बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों का आंदोलन दिनोंदिन तेज हो रहा है। उन्होंने उत्तराखंड सरकार पर चारधाम की परंपराओं के साथ खिलवाड़ कर हक-हकूकधारियों की अनदेखी का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को केदार सभा के अध्यक्ष विनोद शुक्ला के नेतृत्व में तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर से मंदिर मार्ग, संगम होते हुए एमआई-26 हेलीपैड तक नारेबाजी के साथ बोर्ड के विरोध में जुलूस-प्रदर्शन किया। कहा कि देवस्थानम बोर्ड को भंग करने के लिए बीते डेढ़ वर्ष से आंदोलन चल रहा है, लेकिन प्रदेश सरकार ध्यान नहीं दे रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक बोर्ड भंग नहीं हो जाता, आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में राजकुमार तिवारी, संतोष त्रिवेदी, चमन लाल, ऋषि अवस्थी, रमाकांत शर्मा, अंकुर शुक्ला सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed