फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Protest against Devasthanam Board by raising slogans

देवस्थानम बोर्ड के विरोध में नारेबाजी कर लगाया धरना

Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jul 2021 07:27 PM IST
विज्ञापन
Protest against Devasthanam Board by raising slogans
केदारनाथ में देवस्थानम बोर्ड के विरोध में तीर्थपुरोहितों के आंदोलन को एक महीना हो गया है। उन्होंने मंदिर परिसर में नारेबाजी कर सरकार पर आंदोलन की उपेक्षा का आरोप लगाया है। बुधवार को गुप्तकाशी में रैली के साथ आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को केदारनाथ में तीर्थपुरोहितों ने बोर्ड को भंग करने की मांग को लेकर धरना दिया। धाम में हो रही बारिश के बावजूद भी तीर्थपुरोहितों ने मंदिर परिसर में नारेबाजी कर सरकार से बोर्ड भंग करने की मांग की। आचार्य संजय तिवारी का कहना था कि आंदोलन को एक माह हो गया है लेकिन अब तक सरकार के किसी भी सक्षम अधिकारी ने उनसे बातचीत करना जरूरी नहीं समझा है। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को गुप्तकाशी में केदारघाटी के सभी गांवों से तीर्थपुरोहित व हक-हकूकधारी रैली में शामिल होंगे। इस मौके पर भावी आंदोलन की रणनीति पर भी विचार किया जाएगा। धरना देने वालों में पवन तिवारी, पुष्कर शुक्ला, ऋषि अवस्थी, प्रवीण तिवारी, राम प्रसाद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed