फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   promises should be fullfilled

शहीदों के परिवारों के प्रति दायित्वों को करें पूरा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
promises should be fullfilled
शहीदों को श्रद्धांजलि देते लोग। - फोटो : KHATIMA
जिले में 21वें कारगिल दिवस को शौर्य दिवस के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया गया। पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक में विधायक राजकुमार ठुकराल, एसएसपी दलीप सिंह कुंवर, सीडीओ मयूर दीक्षित, एडीएम जेसी कांडपाल, उत्तम सिंह चौहान, एसपी सिटी देवेन्द्र पिंचा, एएसपी प्रमोद कुमार, जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रंजीत सिंह सेठ सहित विभिन्न अधिकारियों, कर्मचारियों और पूर्व सैनिकों ने शहीद हवलदार पद्म राम और राइफलमैन अमित नेगी के चित्रों पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम के संचालक जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सेठ ने बताया कि इस युद्ध में प्रदेश के 75 और जिले के दो जवान शामिल थे। वहां पर एसडीएम मुक्ता मिश्र, सैनिक कारगिल परिषद के अध्यक्ष सूबेदार हरक सिंह कार्की, सहायक सैनिक कल्याण अधिकारी भगवत सिंह, प्रतिसार निरीक्षक शिवराज सिंह राणा आदि थे।
विज्ञापन

इधर, दिव्य देवभूमि कल्याण समिति के महामंत्री अमन सिंह के कार्यालय में शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर वीरेंद्र वर्मा, विजय बीरबल, पंकज दास गुप्ता, विक्रांत, राजेंद्र चांदना, विकास सक्सेना, नासिर हुसैन, नितेश ठाकुर, कन्हैया लाल, राजू सचदेवा, इमरान अली, राजू आदि थे। इधर, एनएसएस की जिला इकाई ने वर्चुअल बैठक के माध्यम से एक शाम, शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि क्षेत्रीय निदेशक डॉ अशोक श्रोती और मुख्य वक्ता सेवानिवृत्त सूबेदार सुरेश पांडे रहे। संचालन जिला समन्वयक मनोज कुमार जौहरी ने किया। वहां पर रुद्रपुर से डॉ. गौरव वार्ष्णेय, पंतनगर से डॉ. अभिषेक तोमर, काशीपुर से आदेश कुमार, दीपक शर्मा, विमला कापड़ी, हर्षिता बिनवाल, निर्मला पौड़ियाल, नेहा यादव आदि थे।
इधर, काशीपुर में विजयपथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति कुंडेश्वरी ने कारगिल विजय दिवस मनाया। शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रशासन की ओर से पहुंचे तहसीलदार विपिन चंद पंत व लेखपाल अरुण कुमार ने कारगिल युद्ध में शहीद कुंडेश्वरी निवासी पद्मराम और अमित नेगी को नमन किया।
कारगिल में घायल विनोद सिंह रावत का भी स्वागत किया। वहां पर संगठन के अध्यक्ष कैप्टन बचन सिंह नेगी, सचिव लाल सिंह बिष्ट, कोषाध्यक्ष विजेंद्र सिंह, मीडिया प्रभारी मंगल सिंह रावत, शास्त्री हंसराम जोशी, होशियार सिंह, कैप्टन बलवंत सिंह, दर्शन सिंह कंडारी, जीत सिंह, सूबेदार दलवीर सिंह, दान सिंह कंडारी, वीरेंद्र सिंह, कैप्टन जगमोहन सिंह, भजनानंद नोनी, खेम सिंह बिष्ट आदि थे। इधर, निगम परिसर स्थित कारगिल शहीद पार्क में पार्षद संघ और निगम कर्मियों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। वहां पर मेयर ऊषा चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरव कुमार, एसएनए आलोक उनियाल, विकास शर्मा, अनिल कुमार, गुरविंदर चंडोक, बीना नेगी आदि थे।
इधर, बाजपुर शुगर मिल गेस्ट हाउस रोड पर शहीदों को नमन किया गया। इस दौरान राज्य समाज कल्याण अनुश्रवण समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार ने कारगिल युद्ध लड़ने वाले वीर सैनिक विनोद कुमार को एक पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया। वहां पर भाजयुमो नगर अध्यक्ष अमित चौहान, प्रमोद कुमार, अनंत जैन, रितेश शर्मा, मनप्रीत सिंह गोनी आदि थे। इधर, गांव हरिपुरा हरसान में वीरभूमि भूतपूर्व सैनिक वीरांगना कल्याण समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहीदों को याद किया गया। वहां पर समिति अध्यक्ष एनडी जोशी, पूर्व सैनिक कर्मेन्द्र सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सुधीर कुमार आदि थे।
खटीमा में कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि
खटीमा/सितारगंज/गदरपुर। पूर्व सैनिक संगठन की ओर से कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर पूर्व सैनिक संगठन अध्यक्ष कुंवर सिंह खनका, महामंत्री कैप्टन जोहार सिंह बसेड़ा, उपाध्यक्ष कैप्टन जीवन सिंह मेहता, मानसिंह धामी, पूरन सिंह कन्याल, मोहन सिंह, ठाकुर भगवान सिंह, भूपाल सिंह कार्की, दीवान सिंह, गंगा सिंह, जगदीश पांडे, केडी भट्ट आदि थे। इधर कांग्रेस प्रदेश महामंत्री भुवन कापड़ी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पहुंच कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वहां बॉबी राठौर, देवेन्द्र कन्याल, नासिर खान, नरेंद्र आर्य, रबीश भटनागर, राशिद अंसारी आदि थे।

वहीं, भाजपा एवं गौरव सेनानी संगठन ने भी शहीदों को नमन किया। वहां गौरव सेनानी संगठन अध्यक्ष कैप्टन गंभीर सिंह धामी, रमेश जोशी, विनोद जोशी, सुरेश जीना, आकर्षण भटनागर, हरीश भट्ट, रामजी डाबर आदि थे। इधर, सितारगंज में कांग्रेसियों ने वीर जवानों को याद किया। वहां पर ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग, नगर अध्यक्ष हरपाल सिंह, नवतेजपाल सिंह, हाजी अनवार अहमद, एडवोकेट दयानंद सिंह, यूसुफ मलिक, जिलानी अंसारी, संदीप बावा, विपिन खोलिया, वसीम मियां, सद्दाम मलिक, सचिन गंगवार आदि थे। इधर, गदरपुर में कंबोज धर्मशाला में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई। वहां पर पालिकाध्यक्ष गुलाम गोस, पूर्व चेयरमैन सुरेश कंबोज, अनिल गुंबर, सभासद अमरजीत सिंह, परमजीत पम्मा, बृजेश चौधरी, जुनैद अंसारी, टेक चंद कंबोज, परवीन भगत, इस्माइल आदि थे।संवाद

शहीदों की श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।

शहीदों की श्रद्धांजलि देते कांग्रेसी।- फोटो : KHATIMA

रुद्रपुर की पुलिस लाइन में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करते विधायक, सीडीओ और एसएसपी।

रुद्रपुर की पुलिस लाइन में शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित करते विधायक, सीडीओ और एसएसपी।- फोटो : RUDRAPUR

बाजपुर के गांव हरिपुरा में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते समाज सेवी।

बाजपुर के गांव हरिपुरा में कारगिल शहीदों को श्रद्धांजलि देते समाज सेवी।- फोटो : BAZPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed