{"_id":"678fad4bb682d06b8e0c37f9","slug":"programs-will-be-held-on-national-voters-day-rudraprayag-news-c-52-1-sdrn1032-110694-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag News: राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर होंगे कार्यक्रम
Tue, 21 Jan 2025 07:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
Updated Tue, 21 Jan 2025 07:50 PM IST
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। आगामी 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर राजकीय बालिका इंटर कालेज अगस्त्यमुनि में ‘वोट जैसा कुछ नहीं, वोट जरूर डालेंगे हम’ विषय पर मतदाता शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
अपर जिलाधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि जिन कार्यालयों एवं उपक्रमों में शनिवार के दिन अवकाश होगा ऐसे सार्वजनिक उपक्रमों में राज्य सरकार के अधीन कार्यालयों में 24 जनवरी को मतदाता शपथ कार्यक्रम कराए जाएंगे। स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को भी सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने सभी रिटर्निंग अधिकारियों/उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं ऊखीमठ को उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ की सूची 22 जनवरी तक जिला समन्वयक एवं नोडल अधिकारी स्वीप की ईमेल आईडी पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। 15वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस (25 जनवरी) को अवकाश होने के कारण 24 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे शासकीय विभागों, कार्यालयों, स्कूल, कॉलेज इत्यादि में राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई जाएगी। इसके साथ ही सभी विद्यालयों में कार्यक्रम भी होंगे। संवाद