फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   process of reconstruction of the tomb of Adiguru Shankaracharya intensified

आदिगुरू शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण की कवायद तेज

Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
process of reconstruction of the tomb of Adiguru Shankaracharya intensified
केदारनाथ में आदिगुरू शंकराचार्य के समाधिस्थल का पुनर्निर्माण कार्य अब योजनाबद्ध तरीके से किया जाएगा। कार्यदायी संस्था वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी ने इस यात्राकाल में दूसरे चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। संस्था ने अपनी टीम धाम भेजी है, जो धाम में स्थिति का जायजा लेगी। इसके बाद इस सीजन में पुन: कार्य शुरू किया जाएगा। साथ ही आस्था पथ, घाट और तीर्थ पुरोहितों के आवासीय भवनों का कार्य प्राथमिकता से होगा।
विज्ञापन

पुनर्निर्माण कार्यों में शामिल समाधि स्थल को भी दिव्य व भव्य बनाया जाना है। मंदिर के पीछे विशेष डिजाइन में बनाए जा रहे समाधि स्थल की बुनियाद केदार मंदिर की बुनियाद के समांतर बनाई गई है। 6 मीटर गहराई व 38 मीटर गहराई में बन रही समाधि स्थल तक पहुंचने और वहां से बाहर निकलने के लिए अलग-अलग पैदल मार्ग बनाए जाएंगे, जिनकी संरचना विशेष होगी। इन दोनों रास्तों के आखिरी छोर पर घुमावदार रैंप होगी साथ ही विशेष आकृति के कटवा पत्थर लगाए जाएंगे। समाधि के समीप ही संग्रहालय भी बनेगा, जिसमें आदिगुरू शंकराचार्य से जुड़ा साहित्य, मूर्तियां व अन्य धार्मिक सामग्री रखी जाएगी। साथ ही जून 2013 की आपदा से पहले व बाद के केदारनाथ के बारे में यहां कई महत्वपूर्ण वस्तुएं संजोई जाएंगी। दूसरी ओर केदारनाथ में सरस्वती नदी किनारे बनाए गए 504 मीटर लंबे आस्था पथ का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। टीम प्रभारी वुड स्टोन कंस्ट्रक्शन कंपनी, केदारनाथ मनोज सेमवाल का कहना है कि बीते वर्ष कपाट बंद होने के बाद से खराब मौसम के कारण पुनर्निर्माण कार्य व्यापक रूप से प्रभावित हो गए थे। लगभग पांच माह तक कार्य बंद होने से कई कार्यों की समय सीमा प्रभावित है, जिस कारण अब योजनाबद्ध तरीके से समाधिस्थल के दूसरे चरण का कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। साथ ही अन्य कार्य भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed