{"_id":"576abfd24f1c1b0627b47e49","slug":"president-kedarnath-programe-cancel","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिगड़ा मौसम, केदारधाम नहीं पहुंच पाए राष्ट्रपति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिगड़ा मौसम, केदारधाम नहीं पहुंच पाए राष्ट्रपति
ब्यूरो/अमर उजाला, गौचर/रुद्रप्रयाग
Updated Wed, 22 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
बुधवार को राष्ट्रपति को गौचर हवाई पट्टी से ही दून लौटना पड़ा। राज्यपाल केके पाल, मुख्यमंत्री हरीश रावत एवं विधानसभा उपाध्यक्ष अनुसूया प्रसाद मैखुरी के साथ महामहिम
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का केदारनाथ भ्रमण बिगड़े मौसम के कारण पूरा न हो सका। दो बार के प्रयास के बाद भी हेलीकाप्टर गौरीकुंड से आगे उड़ान नहीं भर पाया, जिस कारण महामहिम को वापस देहरादून लौटना पड़ा।
विज्ञापन
मंगलवार रात्रि से केदारनाथ में हो रही हल्की बारिश व कोहरे के कारण, महामहिम राष्ट्रपति बुधवार को धाम नहीं पहुंच पाए। प्रात: 9.30 बजे पर महामहिम राष्ट्रपति को लेकर भारतीय वायु सेना के तीन एमआई-17 हेलीकॉप्टर रुद्रप्रयाग के ऊपर से गुजरे और 9.40 बजे केदारघाटी में पहुंचे।
विज्ञापन
लेकिन गौरीकुंड से आगे घना कोहरा होने के कारण हेलीकॉप्टर धाम की तरफ नहीं बढ़ सके। तीन राउंड प्रयास के बाद भी सफलता नहीं मिलने पर हेलीकॉप्टर द्वारा वापस गौचर हवाई पट्टी पर लैंडिंग की गई। यहां उत्तराखंड विधानसभा के डिप्टी स्पीकर व कर्णप्रयाग अनुसूया मैखुरी के विधायक ने महामहिम राष्ष्ट्रपति, राज्यपाल और मुख्यमंत्री की अगुवानी की। इस दौरान सेना के पायलेट व अधिकारी केदारनाथ व केदारघाटी के मौसम की जानकारी लेते रहे।
विज्ञापन
करीब एक घंटा इंतजार के बाद तीनों हेलीकॉप्टर ने प्रात: 11 बजे पुन: केदारघाटी में प्रवेश किया। लेकिन हल्की बारिश और घने कोहरा होने के कारण उड़ान संभव नहीं हो पाई। एक हेलीकॉप्टर रामबाड़ा तक पहुंचा भी, लेकिन घाटी में घना कोहरा होने के कारण वापस लौट गया और सवा 11.20 बजे तीनों हेलीकॉप्टर ने देहरादून के लिए उड़ान भरी और दोपहर 12.10 मिनट पर जौलीग्रांट हेलीपैड पर लैंडिंग की।
सुबह से मौजूद रहे जवान व प्रशासनिक अधिकारी
केदारनाथ में प्रात: 6 बजे से शासन, प्रशासन के अधिकारी/कर्मचारी और सुरक्षा जवान मुस्तैद हो गए थे। कमिश्नर सीएस नपलच्याल, आईजी संजय गुंज्याल, आईजी इंटेलीजेंस, डीएम डा. राघव लंगर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा के दिशा-निर्देशन के बाद प्रात: 7 बजे से केदारपुरी में आवाजाही बंद कर दी गई थी। वीआईपी हेलीपैड से लेकर मंदिर और एमआई-26 हेलीपैड से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए थे।
आठ बजेे तक खाली हो गया था मंदिर
रुद्रप्रयाग। महामहिम राष्ट्रपति के केदारनाथ कार्यक्रम को लेकर बुधवार को मंदिर में दर्शनार्थियों ने प्रात: 8 बजे तक बाबा केदार के दर्शन किए। इस दौरान करीब चार सौ श्रद्धालु मंदिर में मौजूद थे। इसके बाद मंदिर खाली हो गया था। प्रशासन व पुलिस द्वारा अन्य यात्रियों को एमआई-26 हेलीपैड और बायोमैट्रिक पंजीकरण केंद्र में रोक दिया गया। प्रात: 11 बजे के बाद केदारनाथ में मंदिर में दर्शन करने का सिलसिला शुरू हो गया।
चाक-चौबंद थी व्यवस्था
रुद्रप्रयाग। महामहिम के स्वागत के लिए केदारनाथ में प्रशासन, पुलिस और निम द्वारा सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद की गई थी। पालकी से लेकर एटीवी सजकर तैयार थी। वीआईपी हेलीपैड से लेकर वीआईपी स्नानघाट और मंदिर तक कारपेट बिछी हुई थी। राष्ट्रपति के इस कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था में जुटे जवानों से लेकर आला अधिकारी और श्रद्धालु सभी उत्साहित थे। लेकिन खराब मौसम ने सभी का उत्साह ठंडा करते हुए उमंग और उल्लास से भरे केदारपुरी में मायूसी छा दी।