फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   president come from ATV Kedar Temple

एटीवी से केदार मंदिर पहुंचेंगे महामहिम

Sun, 19 Jun 2016 10:12 PM IST
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो
रुद्रप्रयाग/ अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 19 Jun 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

 राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी के 22 जून को प्रस्तावित केदारनाथ भ्रमण को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। बताया गया है कि केदारनाथ पहुंचने के बाद राष्ट्रपति हेलीपैड से मंदिर तक निम की एटीवी (ऑल टेरिन व्हिकल) से पहुंचेंगे। निम एटीवी को तैयार कर रहा है।

केदारनाथ में प्रशासन और पुलिस अधिकारियों की ओर से तैयारियों पर नजर रखी जा रही है। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर तक पैदल मार्ग को बेहतर किया जा रहा है। यहां रास्ते के कुछ हिस्से पर नेहरू पर्वतारोहण संस्थान की ओर से टाइल्स भी लगाई जा रही है। विभागों को मंदिर परिसर सहित केदारपुरी में बिजली, पानी, संचार, स्वास्थ्य व्यवस्थाएं प्राथमिकता के साथ बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं। मंदिर के चारों ओर बेरिकेडिंग की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि 20 जून तक सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी। 21 जून को केदारनाथ में तैयारियों को लेकर एक ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन


कर्णप्रयाग और गौचर में सघन चेकिंग अभियान चलाकर बाहरी लोगों के सत्यापन की कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी प्रदीप कुमार राठौर ने बताया कि राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा की तैयारियों को लेकर गौचर में 500 और कर्णप्रयाग में 150 नेपाली और फड़-फेरी लगाने वाले लोगों का सत्यापन किया गया है। जिन मकान मालिकों के यहां बाहरी व्यक्ति निवास कर रहे हैं, वे थाने में आकर सत्यापन की कार्रवाई करें। पकड़े जाने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वीआईपी स्नानघाट का हो रहा निर्माण
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ धाम में वीआईपी हेलीपैड से मंदिर के बीच रॉकनेट वॉल और आरसीसी वॅाल के बीच में मंदाकिनी, सरस्वती और स्वर्गद्वारी नदी के संगम पर वीआईपी स्नानघाट बनाया जा रहा है। निम की टीम तेजी से निर्माण में जुटी है।


 22 को बंद रहेगी हेलीकाप्टर सेवा
रुद्रप्रयाग। रविवार को जिलाधिकारी डा. राघव लंगर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा सहित एसपी आईबी और एसपी अधिसूचना केदारनाथ पहुंचे। अधिकारियों ने राष्ट्रपति के भ्रमण को लेकर धाम में तैयारियों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने बताया कि हेलीपैड और मंदिर के बीच व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है। राष्ट्रपति के भ्रमण को  लेकर 22 जून को यात्रा के तहत संचालित हेलीकाप्टर सेवा भी बंद रहेगी। इधर, पुलिस अधीक्षक पीएन मीणा ने बताया कि केदारपुरी में सुरक्षा के तहत तीन एसपी, दो एएसपी, 10 सीओ सहित 150 से अधिक पुलिस जवान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पीएससी के जवान भी रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed