फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Present candidates showed absent

उपस्थित परीक्षार्थियों को दिखाया अनुपस्थित

Mon, 28 Dec 2015 05:41 PM IST
अमर उजाला रुद्रप्रयाग
अमर उजाला रुद्रप्रयाग Updated Mon, 28 Dec 2015 05:41 PM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज अगस्त्यमुनि के बीए तृतीय वर्ष में 123 परीक्षार्थियों ने व्यक्तिगत रूप से श्रीदेव सुमन विवि की परीक्षा के लिए आवेदन किया था। 121 छात्रों ने संस्कृत द्वितीय प्रश्न की परीक्षा दी थी। महाविद्यालय की ओर से इस संबंध में जरूरी रिकार्ड व कापियां भी विवि को भेजी गई थी। बावजूद इसके श्रीदेव सुमन विवि ने परीक्षा परिणाम में संस्कृत द्वितीय प्रश्न पत्र में अधिकांश छात्रों को अनुपस्थित दर्शाया है। परीक्षार्थी वैशाली, गौरव, विश्वंभरी आदि ने बताया कि परीक्षा देने के बावजूद उन्हें गैरहाजिर दिखाने से वह आहत हैं। यह लापरवाही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन



छात्रों के माध्यम से ऐसी शिकायत मिली है। श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन को इस संबंध में पूर्व में ही लिखित रूप से अवगत कराया जा चुका है। अब तक कोई जवाब नहीं मिला है। छात्रों के हितों को देखते हुए इसमें शीघ्र सुधार किया जाना चाहिए। - डा. पीएस जगवाण, प्राचार्य पीजी कालेज अगस्त्यमुनि।
विज्ञापन



सेंटर कोंडिंग फीड करने में कोई तकनीकी दिक्कत आने से ऐसा हो सकता है। मैं विवि से बाहर हूं। टिहरी जाकर इस प्रकरण की जांच करुंगा। यदि कोई गलती हुई है तो शीघ्र इसे दूर कर छात्रों के परिणाम में सुधार किया जाएगा। - डा. यूएस रावत, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि बदशाहीथौल नई टिहरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed