{"_id":"5e14d2998ebc3e87a91f471e","slug":"preparing-to-give-final-notice-to-68-shopkeepers-rudrapur-news-hld3686766176","type":"story","status":"publish","title_hn":"68 दुकानदारों को अंतिम नोटिस देने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
68 दुकानदारों को अंतिम नोटिस देने की तैयारी
विज्ञापन
रुद्रपुर। एनएच 74 में इंदिरा चौक से गाबा चौक तक हाइवे के दोनों ओर सर्विस रोड और नाली निर्माण को लेकर तैयारी शुरू हो रही है। इसी जद में आने वाले छोटे बड़े 68 फड़ और दुुकान वालों को अंतिम नोटिस थमाने की तैयारी की जा रही है। इनमें से सिर्फ 19 व्यापारियों को ही मुआवजा मिलना है और कुछ मुआवजा ले भी चुके हैं। हालांकि कुछ व्यापारियों ने मुआवजा लेने के बजाए दूसरी जगह बसाने की मांग भी की है।
दरअसल एनएच 74 में कुछ जगहों पर निर्माण कार्य अधूरा पड़ा है। इसे पूरा करने के लिए कवायद की जा रही है। इसके तहत इंदिरा चौक से गाबा चौक तक चिह्नित दुकान और फड़वालों को अंतिम नोटिस दिए जाएंगे। इनमें से अधिकतर टिनशेड होने की वजह से उनको मुआवजा नहीं मिलना है। इसके अलावा जिस जमीन पर वे काबिज हैं, वह सरकारी होने से वे जमीन का मुआवजा लेने के हकदार भी नहीं होंगे।
एसएलओ नरेश दुर्गापाल ने बताया कि हाइवे के दोनों ओर सर्विस लेन और पानी निकासी के लिए नालियां बननी हैं। अब काबिज लोगों को जगह खाली करने के लिए अंतिम नोटिस भेजा रहे हैं। कुछ लोगों ने दूसरी जगह बसाने की मांग कर अभी तक मुआवजा नहीं लिया है।
विज्ञापन
चौड़ीकरण की जद में सीओ कार्यालय
रुद्रपुर। एनएच 87 के चौड़ीकरण की जद में विभिन्न सरकारी कार्यालयों के साथ ही कोतवाली परिसर में स्थित मंदिर और सीओ कार्यालय का आधा हिस्सा भी आ रहा है। एनएचएआई ने जद में आ रहे दोनों भवनों में लाल निशान लगा दिए हैं। मंगलवार को एनएचएआई और कार्यदायी संस्था के अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर वहां मौजूद पेड़ों को कटान के लिए चिह्नित किया। इसके अलावा चौड़ीकरण की जद में आ रही जगह की नपाई भी की।