फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Pradhans told the problems to the CDO

Rudraprayag News: प्रधानों ने सीडीओ को बताईं समस्याएं

Fri, 02 Jan 2026 06:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्र प्रयाग Updated Fri, 02 Jan 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Pradhans told the problems to the CDO
जखोली। वीबीजीराम जी (मनरेगा) में दो समय की हाजिरी समेत विभिन्न समस्याओं को लेकर जखोली के प्रधानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने सीडीओ से वार्ता की। उन्होंने जल्द समाधान न होने पर आंदोलन की भी चेतावनी दी।
विज्ञापन

प्रधान संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष अजय पुंडीर की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत के समक्ष अपनी बात रखी। इस दौरान प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर आधार शिविर लगाने की मांग, राशन कार्ड में संशोधन संबंधित समस्याओं, पंचायतों में विकास कार्यों की स्वीकृति, भुगतान में विलंब, योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों सहित विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखी। सीडीओ ने आश्वासन दिया कि प्रधानों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र समाधान किया जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में जखोली ब्लॉक प्रधान संगठन महामंत्री पुनीत डिमरी प्रधान डूंगरी, विनायका डिमरी प्रधान रायड़ी आदि लोग थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed