फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   Police's operation Apanatva is pleasing to the devotees

बाबा के भक्तों को अपना मुरीद बना रहा पुलिस का ऑपरेशन अपनत्व

Sat, 14 May 2022 09:54 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Police's operation Apanatva is pleasing to the devotees
बाबा केदार की यात्रा में दर्शनों को केदारनाथ पहुंच रहे श्रद्धालुओं को रुद्रप्रयाग पुलिस का ऑपरेशन अपनत्व खूब भा रहा है। कपाटोद्घाटन के बाद से पैदल मार्ग से धाम तक अपनों से बिछुड़े 60 से अधिक यात्रियों को पुलिस ने उनके परिजनों से मिलाया है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल के नेतृत्व में जिला पुलिस केदारनाथ में अपनत्व की मिसाल पेश कर रही है। 9 मई को सात वर्षीय बच्ची, जो कंडी में सवार होते हुए पैदल चल रहे अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी। इस दौरान पुलिस कार्मिकों ने केदारनाथ में लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कराकर उसे परिजनों से मिलाया। इसी तरह 11 मई को 6 वर्षीय बच्ची पैदल मार्ग पर अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात दो आरक्षियों ने लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद बच्ची को उसके माता-पिता से मिलाया। 12 मई को भीमबली में एक बच्ची अपने माता-पिता से बिछुड़ गई थी, उसे भी केदारनाथ में परिजनों से मिलाया गया। इधर, बीते शुक्रवार को राजस्थान से पहुंची महिला यात्री की तबियत रास्ते में खराब हो गई। पुलिस कार्मिकों ने यात्री का एमआरपी में इलाज कराने के साथ ही भीमबली में खाने और रहने का इंतजाम भी किया। वहीं, 40 से अधिक यात्रियों के रास्ते में खोए पर्स, मोबाइल व अन्य सामग्री की खोज कर उन्हें लौटा चुकी है। साथ ही दस से अधिक बीमार व घायल यात्रियों को पीठ पर लादकर पुलिस जवान अस्पताल तक पहुंचा चुके हैं। एसपी आयुष अग्रवाल का कहना है कि यात्रा में किसी को कोई दिक्कत न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed